Live TV
Search
Home > देश > चलती Duronto Express पर बरसाए पत्थर! खिड़की का शीशा चकनाचूर, यात्री को लगी चोट, VIDEO

चलती Duronto Express पर बरसाए पत्थर! खिड़की का शीशा चकनाचूर, यात्री को लगी चोट, VIDEO

Duranto Express: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर बाहर से कोई ठोस चीज आती है और कांच टूट जाता है. इससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच जाती है.

Written By:
Last Updated: September 26, 2026 12:42:26 IST

Mobile Ads 1x1

Duranto Express: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दोस्त एसी कोच में बैठे होते हैं. इसी दौरान बाहर से एक पत्थर आकर खिड़की पर लगे कांच पर लगता है और अंदर सब डर जाते हैं. एक लड़के को हल्की चोट भी लग जाती है. ये वीडियो दुरंतो एक्सप्रेस का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो के बाद ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना चर्चा में है. कहा जा रहा है कि नागपुर से मुंबई जा रही ट्रेन नंबर 12290 को 25 सितंबर की रात बोरखेड़ी और सिंदी के बीच निशाना बनाया गया. ट्रेन की कुछ खिड़कियों से पत्थर या कोई दूसरी भारी चीज टकराने की बात सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, ये घटना रात लगभग 08:27 बजे की है. ट्रेन के बोरखेड़ी स्टेशन से आगे निकलने के बाद A-1, B-2 और B-5 कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे मिले. घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच भी हलचल मच गई.

वर्धा स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन 

मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को वर्धा स्टेशन पर रोककर जांच की. RPF और GRP की टीम ने ट्रेन के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया. जांच करीब आधे घंटे तक चली, जिसके बाद दुरंतो एक्सप्रेस को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया. रेलवे सुरक्षा टीम ने बोरखेड़ी-सिंदी सेक्शन में कई किलोमीटर के हिस्से की पड़ताल की. बोरखेड़ी और ब्राह्मणी गांवों के आसपास भी जांच की गई. हालांकि कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला. हालांकि कहा जा रहा है कि बाहर से कोई ठोस चीज टकराने के कारण ये हादसा हुआ.

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस

मामले में 26 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब घटना की सही जगह और पत्थरबाजी करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है. हालांकि ये पहला मामला नहीं है, जब इस तरह का वाक्या हुआ हो, इससे पहले भी ट्रेन पर पत्थर फेंकने की खबरें सामने आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: ड्रग्स केस में पुलिस की मदद का शक पड़ा भारी! साथियों ने शख्स पर चाकू से किया हमला, मौत

MORE NEWS