Live TV
Search
Home > क्रिकेट > बिहार के लाल Vaibhav Sooryavanshi का दुनिया में डंका! ‘TIME 100 Next 2026’ में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय, जानिए क्या है यह लिस्ट और किसे मिलता है मौका?

बिहार के लाल Vaibhav Sooryavanshi का दुनिया में डंका! ‘TIME 100 Next 2026’ में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय, जानिए क्या है यह लिस्ट और किसे मिलता है मौका?

Vaibhav Sooryavanshi TIME 100 Next List 2026: बिहार के 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 'TIME 100 Next' 2026 की लिस्ट में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. वह इस साल इस प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं. जानिए आखिर क्या है TIME 100 Next लिस्ट, इसमें वैभव का चयन कैसे हुआ और दुनिया भर से इसमें किसे मौका मिलता है. पूरी जानकारी...

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-10-01 15:15:02

Mobile Ads 1x1

Vaibhav Sooryavanshi TIME 100 Next 2026: क्रिकेट जगत में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी आते हैं, लेकिन कुछ अपनी असाधारण प्रतिभा से पूरी दुनिया का ध्यान खींच लेते हैं. भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है. अमेरिका की प्रसिद्ध मैगजीन ‘टाइम’ (TIME) ने अपनी ‘TIME 100 Next’ सूची जारी की है, जिसमें दुनिया भर के उन उभरते सितारों को जगह दी गई है जो भविष्य को नया आकार दे रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एथलीट हैं.

15 साल के वैभव इस सूची में सबसे कम उम्र के इंसान हैं और दुनिया भर से चुने गए केवल सात खिलाड़ियों में से एक हैं. ‘टाइम’ ने वैभव को ‘फेनोम’ (Phenom – अद्भुत प्रतिभा) श्रेणी में रखा है. मैगजीन के अनुसार, वैभव बहुत तेजी से वैश्विक खेल जगत के सबसे रोमांचक और ऊर्जावान चेहरों में से एक बनकर उभरे हैं.

रणजी ट्रॉफी से IPL तक का शानदार सफर

वैभव सूर्यवंशी की सफलता की कहानी 2024 में तब शुरू हुई, जब उन्होंने महज 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी खेलकर अपने पेशेवर क्रिकेट करियर की शुरुआत की. सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले भारतीयों में शामिल होने के बाद, IPL 2025 के सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ₹1 करोड़ में खरीदा.

अपने पहले ही IPL सीजन में वैभव ने मैदान पर तहलका मचा दिया. उन्होंने 7 पारियों में 252 रन बनाए, जिसमें गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में जड़ा गया तूफानी शतक शामिल था. उस समय यह IPL में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक था.

दूसरे सीजन में रनों का पहाड़ और क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त

अपने दूसरे IPL सीजन में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से कुल 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. इस दौरान वैभव ने कुल 72 छक्के जड़े और टी20 के दिग्गज क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को 20 छक्के के बड़े अंतर से तोड़ दिया.

इंटरनेशनल डेब्यू और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

IPL के बाद जुलाई में वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर भारत के लिए अपना डेब्यू किया. 15 साल की उम्र में डेब्यू करने के साथ ही वह भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर बन गए. इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

T20I और लिस्ट-ए क्रिकेट में बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 इंटरनेशनल: वैभव ने अब तक 6 T20I मैच खेले हैं, जिनमें 193 रन बनाए हैं. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 81 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है. वह जापान में हो रहे एशियाई खेलों की भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं.

लिस्ट-ए क्रिकेट: जून में कोलंबो में श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ खेले गए इंडिया ‘ए’ ट्राई-सीरीज के फाइनल में वैभव ने महज 11 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

दिलीप ट्रॉफी में बड़ी जिम्मेदारी: अगस्त में उन्हें दिलीप ट्रॉफी जीतने वाली ईस्ट ज़ोन (East Zone) टीम का उप-कप्तान बनाया गया.

टाइम (TIME) सूची में शामिल अन्य वैश्विक खिलाड़ी

‘टाइम 100 नेक्स्ट’ की इस सूची में वैभव सूर्यवंशी के अलावा दुनिया के 6 अन्य बड़े एथलीट शामिल हैं:

  • आर्च मैनिंग (अमेरिकी फुटबॉल क्वार्टरबैक)
  • टायरीस मैक्सी (NBA बास्केटबॉल स्टार)
  • नाओमी गिरमा और फोलारिन बालोगन (फुटबॉलर)
  • एलेक्स ईला (टेनिस खिलाड़ी)
  • ओलिविया माइल्स (बास्केटबॉल खिलाड़ी)

TIME 100 Next में अब तक शामिल भारतीय सितारे

साल भारतीय क्षेत्र
2019 दूती चंद एथलीट
2021 आयुष्मान खुराना एक्टर
2022 चंद्रशेखर आजाद पॉलिटिशियन
2023 आकाश अंबानी बिजनेस
2023 हरमनप्रीत कौर क्रिकेटर
2023 नंदिता वेंकटेशन कार्यकर्ता
2024 विनू डेनियल आर्किटेक्ट
2025 पायल कपाड़िया फिल्म निर्माता
2025 यशस्वी जायसवाल क्रिकेटर
2025 शांतनु अग्रवाल बिजनेस
2025 ललित केशरे बिजनेस
2025 श्रेया मूर्ति  बिजनेस/टेक
2025 कार्तिक कुमार फैशन डिजाइनर
2026 वैभव सूर्यवंशी क्रिकेटर

करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा

बिहार के एक छोटे से शहर से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी की यह यात्रा साबित करती है कि अगर प्रतिभा और कड़ी मेहनत एक साथ मिल जाएं, तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह जाती है. वैभव आज देश के करोड़ों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं और उनमें भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की पूरी क्षमता है.

MORE NEWS