Congo Plane Crash: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया. इस विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया. कुछ लोगों का एक विमान का सफर अंतिम मौत के सफर में बदल गया. शुक्रवार को सेना ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई. मरने वालों में कांगो की सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. हादसे के बाद विमान में सवार किसी भी व्यक्ति के बचने की खबर नहीं है. हालांकि अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है.
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कटालायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल थे. इनके अलावा विमान के चालक दल समेत 12 अन्य लोगों की भी दुर्घटना में मौत हुई है.
किकविट से किंशासा जा रहा था विमान
#BREAKING A plane crash in Congo killed 14 people, including top military officials Lt. Gen. Mutombo Katalayi Tiende and Lt. Gen. Bakumi Likulia, following a technical fault near Kenge.#CongoPlaneCrash #DRCongo #BreakingNews #MilitaryCrash #WorldNews pic.twitter.com/6NqC7Zb4QT
— jarvis ☠️ (@Vishii14) September 26, 2026
बता दें कि विमान दक्षिण-पश्चिमी शहर किकविट से राजधानी किंशासा की ओर जा रहा था. सफर के दौरान विमान में तकनीकी दिक्कत सामने आई. इसके बाद विमान केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा इतना गंभीर था कि विमान में मौजूद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई. दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
जंग के बीच बड़ा झटका
बता दें कि कांगो की सेना पहले से ही देश के पूर्वी हिस्से में कई विद्रोही संगठनों के खिलाफ अभियान चला रही है. इनमें रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह भी शामिल है. ऐसे वक्त में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की विमान हादसे में मौत ने इस दुर्घटना को और गंभीर बना दिया है. फिलहाल जांच एजेंसियां हादसे की वजह तलाशने में जुटी हैं.
ये भी पढ़ें: रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर भी क्यों है कंफ्यूजन? 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले जानें पूरा मामला