Live TV
Search
Home > विदेश > Dubai Flight Hijack: पायलट ने दबाया हाइजैक अलर्ट? दुबई-तेलअवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, सऊदी अरब में लैंडिंग

Dubai Flight Hijack: पायलट ने दबाया हाइजैक अलर्ट? दुबई-तेलअवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, सऊदी अरब में लैंडिंग

Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में संदिग्ध गतिविधि के बाद इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया. विमान सऊदी अरब में उतरा, जबकि इज़राइल ने सुरक्षा बैठक और जांच शुरू की.

Written By:
Last Updated: September 30, 2026 13:26:41 IST

Mobile Ads 1x1

Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई (flydubai) की उड़ान में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली. घटना की जानकारी मिलते ही इज़राइली सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया. खबर है कि विमान ने संभावित अपहरण की स्थिति में इस्तेमाल होने वाला इमरजेंसी कोड एक्टिवेट किया और डिस्ट्रेस सिग्नल भी भेजा. हालांकि, इज़राइली सरकार का दावा है कि यह अपहरण की घटना नहीं थी. विमान में 180 यात्री सवार थे, जिनमें 100 से ज़्यादा इज़राइली नागरिक शामिल थे.

दुबई-इजराइल उड़ान के अपहरण की आशंका

एक अधिकारी ने बताया कि विमान को सऊदी अरब में उतारा गया है. अधिकारी का कहना है कि विमान के उतरने से पहले उसके अंदर असल में क्या हुआ, इस बारे में 100% निश्चितता के साथ कुछ भी कहना मुश्किल है. ‘टाइम्स ऑफ़ इज़राइल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई-तेल अवीव उड़ान से 7,700 इमरजेंसी स्क्वॉक सिग्नल मिले, जिसके बाद इज़राइली सैन्य जेट भेजे गए. 

क्या है पूरा मामला?

आर्मी रेडियो के अनुसार, विमान ने कथित तौर पर अपहरण की कोशिश से जुड़ा इमरजेंसी कोड एक्टिवेट किया और डिस्ट्रेस सिग्नल भेजा. इसके बाद, इस मामले को संभावित सुरक्षा घटना के तौर पर देखा जा रहा है. एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि इस घटना की असल स्थिति क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विमान के अंदर क्या हो रहा है.

नेतन्याहू ने सुरक्षा बैठक बुलाई

इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा बैठक बुलाई है. ‘द जेरूसलम पोस्ट’ के अनुसार, बैठक में विमान से जुड़ी स्थिति और उससे पैदा होने वाली संभावित सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  Who is Dhanraj Nathwani: अंबानी परिवार के बेहद करीबी, कौन हैं धनराज नथवानी? जिन्हें सपा ने टिकट देकर चौंकाया

इजराइली वायु सेना हाई अलर्ट पर

इजराइली वायु सेना ने संभावित आपातकालीन स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया और फाइटर जेट तैनात किए. ये फाइटर जेट किसी भी संभावित संकट का सामना करने के लिए स्टैंडबाय पर हैं. इस घटना के बाद इज़राइल में सुरक्षा उपाय भी बढ़ा दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

MORE NEWS