Live TV
Search
Home > जॉब > BPSC Admit Card 2026 Released: बीपीएससी इस परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे आसानी से करें डाउनलोड

BPSC Admit Card 2026 Released: बीपीएससी इस परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे आसानी से करें डाउनलोड

BPSC Mains Admit Card 2026 Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे सीधे इस लिंक bpsc.bihar.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 17, 2026 07:14:05 IST

Mobile Ads 1x1

BPSC Mains Admit Card 2026 Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) मेन्स 2026 से जुड़ी एक अहम अपडेट जारी की है, जिसका इंतजार हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से कर रहे थे. आयोग के अनुसार, 71वीं CCE Mains परीक्षा के एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं. उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

BPSC 71वीं CCE मेन्स परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा. यह परीक्षा पटना समेत बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. सभी पेपर एक ही शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी.

BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां 71वीं CCE Mains Admit Card लिखा हो.
इसके बाद लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट करें.
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र कोड जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी. हालांकि, परीक्षा केंद्र का पूरा पता 22 अप्रैल 2026 से ही उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर पोर्टल चेक करते रहें.

परीक्षा पैटर्न को समझना है जरूरी

BPSC मेन्स परीक्षा में कुल चार पेपर शामिल होंगे. इसमें 100 अंकों का सामान्य हिंदी का क्वालिफाइंग पेपर होगा, जिसे पास करना अनिवार्य है. इसके अलावा 300-300 अंकों के दो सामान्य अध्ययन पेपर (GS Paper I और GS Paper II) होंगे. अंत में 300 अंकों का निबंध (Essay) पेपर लिया जाएगा। हर पेपर अलग-अलग दिन आयोजित किया जाएगा.

1,298 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,298 पदों को भरा जाएगा. इसमें सब-डिविजनल ऑफिसर, सीनियर डिप्टी कलेक्टर, राजस्व अधिकारी, ब्लॉक कोऑपरेटिव ऑफिसर और अन्य प्रशासनिक पद शामिल हैं. यह परीक्षा बिहार सरकार में प्रतिष्ठित नौकरियों का अवसर प्रदान करती है.

आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें भरोसा

BPSC ने हाल ही में अपनी नई वेबसाइट भी लॉन्च की है. हालांकि पुरानी वेबसाइट भी सक्रिय है. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और प्रमाणिक सोशल मीडिया हैंडल से ही जानकारी प्राप्त करें, ताकि किसी भी तरह की गलत सूचना से बचा जा सके.

MORE NEWS