Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > नाश्ते में रोज-रोज पोहा-पराठा खाकर हैं बोर? इस बार बनाएं तंदूरी पनीर रोल, स्वाद ऐसा कि बच्चे बार-बार मांगेंगे!

नाश्ते में रोज-रोज पोहा-पराठा खाकर हैं बोर? इस बार बनाएं तंदूरी पनीर रोल, स्वाद ऐसा कि बच्चे बार-बार मांगेंगे!

Tandoori Paneer Roll Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ ऐसा मिल जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी भर दे, तो दिन की शुरुआत ही शानदार हो जाती है. लेकिन, रोज-रोज वही पोहा, उपमा और पराठे खाकर अगर आप भी बोर हो चुके हैं, तो इस बार नाश्ते में तंदूरी पनीर रोल ट्राई करें. सीखिए बनाने का आसान तरीका-

Written By:
Last Updated: August 1, 2026 17:49:15 IST

Mobile Ads 1x1

Tandoori Paneer Roll Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ ऐसा मिल जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी भर दे, तो दिन की शुरुआत ही शानदार हो जाती है. लेकिन, रोज-रोज वही पोहा, उपमा और पराठे खाकर अगर आप भी बोर हो चुके हैं, तो इस बार नाश्ते में तंदूरी पनीर रोल ट्राई करें. मसालेदार तंदूरी पनीर, कुरकुरे प्याज और शिमला मिर्च को रोटी या पराठे में लपेटकर तैयार किया गया यह रोल बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आ सकता है. तंदूरी पनीर रोल का स्वाद आपको स्ट्रीट फूड की याद दिलाएगा, लेकिन इसे घर पर बनाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है. 

खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाला पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जबकि इसमें डाली जाने वाली सब्जियां डिश को और भी पौष्टिक बना सकती हैं. अगर आप दिन की शुरुआत कुछ प्रोटीन और स्वाद से भरपूर खाने के साथ करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आपने अगर कभी तंदूरी पनीर रोल को नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

तंदूरी पनीर रोल बनाने के लिए सामग्री

  • पनीर टुकड़े
  • प्याज
  • टमाटर कटा
  • शिमला मिर्च कटी
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • दही
  • हल्दी
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • तंदूरी मसाला
  • मैदे की रोटी
  • तेल
  • नमक

तंदूरी पनीर रोल बनाने की विधि

स्टेप 1- नाश्ते में स्वाद से भरपूर तंदूरी पनीर रोल बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के एक-एक इंच के टुकड़े काट लें. इसके बाद टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च के बीच टुकड़े कर लें. अब एक बर्तन में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें. 

स्टेप 2- इसके बाद दही में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, तंदूरी मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद पनीर के टुकड़े, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च के टुकड़े दही में डालकर अच्छे से मिक्स करें और 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए अलग रख दें.

स्टेप 3- तय समय के बाद एक नॉनस्टिक तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. तवा गर्म होने के बाद इस थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर तक भूनें. फिर मैरिनेट किया पनीर और अन्य सामग्री तवे पर डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाएं. 

स्टेप 4- जब पनीर सुनहरा हो जाए और प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें. आपके पास अगर तंदूर की उपलब्धता है तो ग्रिल में पनीर, टमाटर, शिमला मिर्च और प्याज को डालकर सभी चीजों को तंदूर मे भून भी सकते हैं.

स्टेप 5- अब मैदे की रोटी लें. आप मैदे की रोटी पहले से बनाकर रख सकते हैं. इसके बाद रोटी को एक समतल जगह पर रखें और फ्राइड पनीर मिश्रण को रोटी के एक चौथाई हिस्से में रखें और उसे साइड से रोल करें. इसके बाद रोल को एक प्लेट में अलग रख दें. इसी तरह बाकी रोटियों में पनीर मिश्रण की स्टफिंग करते हुए रोल तैयार कर लें. ब्रेकफास्ट के लिए स्वाद से भरपूर तंदूरी पनीर रोल बनकर तैयार है.

MORE NEWS