Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो वायरल होती हैं. कुछ वीडियो हमें हसने पर मजबूर कर देती हैं तो कुछ वीडियो ऐसी होती हैं जिन्हें देखते ही हमें रोना आ जाए. लेकिन हाल ही में जो वीडियो वायरल हुई है उसे देखने के बाद आप आक्रोश से भर जाएंगे. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक एक शादी में स्टेज पर डांस करते हुए महिला डांसर की खूबसूरती पर प्रधान जी इस कदर मोहित हो हुए गए कि उन्हें उस डांसर के साथ अश्लील हरकत की और उसे एक रात के लिए अपने साथ चलने के लिए बोलने लगे. जी हाँ! अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रधान जी की हरकत पर भड़की डांसर
इस वीडियो में जहां प्रधान जी ने अपनी हरकतें पार की वहीं उस आर्केस्ट्रा डांसर ने मुँह तोड़ जवाब दिया और प्रधान जी की सबके सामने पिटाई कर डाली. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैसे ही डांसर ने प्रधान के मुँह से वो सब सुना लड़की अपना आपा खो बैठी और लड़की ने प्रधान जी को थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद पलटकर प्रधान जी ने को ये कहते हुए सुना गया कि तेरी औकात क्या है मेरे सामने. महिला डांसर और प्रधान जी में विवाद बढ़ता देख, आर्केस्ट्रा पार्टी के मालिक को आगे आना पड़ा, और प्रधान जी समझाते हुए बोला कि जैसा आप चाहोगे वैसा ही होगा.
आर्केस्ट्रा डांसर ने ग्राम प्रधान जी को भरी सभा में जड़ा थप्पड़
दरअसल प्रधान जी ऑर्केस्ट्रा डांसर की सुंदरता पर इस प्रकार मोहित हो गए कि लोक लाज मान मर्यादा सब ताक पर रखकर उससे एक रात के लिए साथ चलने की जिद करने लगे
फिर क्या था इतना सुनते ही ऑर्केस्ट्रा डांसर ने प्रधान जी को… pic.twitter.com/Ulf88Cikpr
— Jitendra Verma (@jeetusp) April 17, 2026
Weather Update: बारिश होगी या सताएगी गर्मी? दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम; जान लें
कमैंट्स की हुई बरसात
वहीं इस घटना का सारा वीडियो वहां मौजूद लोगों के मोबाइल फोन में कैद हो गया है. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं अब इस वीडियो पर लगातार कमैंट्स आ रहे हैं और प्रधानजी को खूब अपमानित भी किया जा रहा है. एक शख्स कमेंट में लिखता है ‘प्रधान है या गुंडा’ वहीँ दुसरा यूजर कमेंट में लिखता है प्रधान जी की वॉट लगा दी. इसी तरह की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.