Akshaye Khanna: रहमान डकैत से लेकर शुक्राचार्य तक, जब अक्षय खन्ना ने नेगेटिव रोल से पर्दे पर मचाया तहलका
Akshaye Khanna: हाल ही में अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म महाकाली का टीजर रिलीज हुआ. यहां अक्षय खन्ना शुक्राचार्य के किरदार में नजर आ रहे हैं. रहमान डकैत के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले अक्षय खन्ना ने शुक्राचार्य के किरदार से लोगों को हैरान कर दिया. इस फिल्म की पहली झलक सामने आते ही उनके किरदार की चर्चा होने लगी है. फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि शुक्राचार्य विष्णु पर धोखे से देवताओं को अमृत देने का आरोप लगा रहे हैं. टीजर में अक्षय खन्ना ने बेहतरीन एक्टिंग की है, जिसके बाद इस फिल्म का इंतजार शुरू हो गया है. हम आपको अक्षय खन्ना के कुछ ऐसे ही कैरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अक्षय ने नेगेटिव किरदार से सुर्खियां बटोरी थीं.
रहमान डकैत
05 दिसंबर 2025 को धुरंधर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाया था. फिल्म से वे इतने चर्चा में आए कि हीरो रणवीर सिंह से ज्यादा अक्षय खन्ना की चर्चा हुई. उनके एक्शन सीन, उनके डायलॉग और उनके डांस स्टेप्स को काफी ज्यादा फॉलो किया गया.
औरंगजेब
विकी कौशल स्टारर फिल्म छावा में अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाया था. फिल्म में अक्षय खन्ना औरंगजेब से बदला लेता है. इसके लिए वो खूंखार और क्रूर अंदाज में नडर आते हैं. इस फिल्म में उनके नेगेटिव किरदार को काफी सराहा गया क्योंकि उन्होंने किरदार के हिसाब से अपना शरीर और अपने बात करने के तरीके को बदला था.
करण मल्होत्रा
साल 2002 में आई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म हमराज में अक्षय खन्ना ने करण मल्होत्रा का किरदार निभाया था. करण मल्होत्रा एक चालाक डांस और म्यूजिक ट्रूप का लीडर था. अक्षय खन्ना ने इस किरदार को बेहद खूबसूरती से निभाया था. वो प्रिया के साथ मिलकर एक अमीर बिजनेसमैन राज सिंघानिया की संपत्ति हड़पने की साजिश रचता है.
राजीव सिंह
2008 में आई फिल्म रेस में अक्षय खन्ना ने राजीव सिंह का किरदार निभाया था. इस किरदार के लिए अक्षय खन्ना को काफी सराहना मिली थी. अक्षय सैफ अली खान यानी रणवीर सिंह के छोटे भाई बने थे. दोनों भाई दक्षिण अफ्रीका में घोड़ों की रेस और बड़े बिजनेस से जुड़े होते हैं. रणवीर एक सफल बिजनेसमैन होता है और राजीव लापरवाह और शराबी किस्म का इंसान होता है. वो मन ही मन रणवीर से ईर्ष्या करता है और भाई की संपत्ति और 100 मिलियन डॉलर की भारी-भरकम बीमा राशि को हड़पने के लिए खौफनाक साजिश रचता है.
राहुल 'वागाह' कबीराज
फिल्म 'डिशूम' में अक्षय खन्ना ने राहुल 'वागाह' कबीराज का किरदार निभाया था. राहुल देव ने इस फिल्म में वागाह के सहायक अल्ताफ डैड की भूमिका निभाई थी. फिल्म में वागाह ने बल्लेबाज विराज शर्मा का किडनैप किया होता है. ये पूरी फिल्म बल्लेबाज विराज शर्मा के लापता होने के बाद 36 घंटे की तलाश पर आधारित है.