कौन हैं भूमिका यादव? जो सांवली होकर भी फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में बना रही अलग पहचान
Bhoomika Yadav Profile: फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अक्सर खूबसूरत लड़कियां हीं अपना पहचान बना पाती है. लेकिन आज हम जिस लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं. उन्होंने इस टैबू को मात देकर एक अलग पहचान बनाई है. जी हां, हम बात कर रहे हैं रायपुर की रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की की, जिसका नाम भूमिका यादव है. जो रातोंरात इंटरनेट सेनसेशन और सोशल मीडिया की वायरल क्वीन बन गई हैं.
कौन हैं भूमिका यादव?
भूमिका यादव छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली है. जो मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में सांवली होने के बावजूद भी अपनी पहचान बना रही हैं.
भूमिका यादव ने पिछले साल रचा था इतिहास
भूमिका यादव ने पिछले साल पेरिस फैशन वीक में लक्ज़री फैशन ब्रांड शैनेल (Chanel) के लिए अपना रैंप डेब्यू करके इतिहास रच दिया था.
सबसे कम उम्र में किया ये काम
भूमिका यादव शैनेल की सबसे कम उम्र की भारतीय 'म्यूज़' बन गईं. रायपुर जैसे शहर से निकलकर पेरिस के रैंप तक का उनका सफर न केवल प्रेरक है, बल्कि सौंदर्य के मौजूदा मानदंडों को एक बड़ी चुनौती भी है.
लड़कियों के लिए बनी प्रेरणा
भूमिका यादव सांवली होने के बावजूद भी मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखकर लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं.
मॉडलिंग में कैसे रखा कदम?
सबसे दिलचस्प बात यह है कि भूमिका मॉडलिंग को करियर नहीं मानतीं थीं, लेकिन कहते हैं न किस्मत में जो लिखा होता है. वहीं होता है. ठीक ऐसा हीं भूमिका यादव के साथ भी हुआ. वो मॉडलिंग में एक इत्तेफाक से आई थीं.
बना रही अपनी पहचान
आज भूमिका यादव दुनिया के सबसे बड़े फैशन डिज़ाइनरों और मॉडलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं.
सौंदर्य के रूढ़िवादी मानदंडों को तोड़ने का किया काम
भूमिका यादव ने अब तक के सफर से सौंदर्य के रूढ़िवादी मानदंडों को तोड़ने का काम किया है.
असाधारण काम से बनाई अपनी पहचान
भूमिका की सादगी और प्रतिभा ने यह सुनिश्चित किया है कि दुनिया भर में उनकी पहचान उनके स्किन टोन से नहीं, बल्कि उनके असाधारण काम से होगी.