Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कहीं प्यार तो कहीं तकरार, भाई-बहन के रिश्ते पर बनीं बॉलीवुड की 5 यादगार फिल्में, दिल धड़कने दो भी शामिल

कहीं प्यार तो कहीं तकरार, भाई-बहन के रिश्ते पर बनीं बॉलीवुड की 5 यादगार फिल्में, दिल धड़कने दो भी शामिल

Raksha Bandhan Special Movies: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का अनोखा त्योहार माना जाता है. इस मौके पर बहनें अपने भाई कलाइयों पर राखी बांधती हैं. बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों ने भाई-बहनों के इस अनोखे रिश्ते को पर्दे पर बखूबी दिखाया है. इन फिल्मों में भाई बहन के बीच कभी प्यार, तो कभी तकरार देखने को मिलती है. कभी भाई बहन को उसके मुश्किल वक्त में सपोर्टकरता नजर आता है, तो कभी बहन उस रिश्ते को निभाती नजर आती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही बेतरीन फिल्मों के बारे में…

Last Updated: August 27, 2026 | 12:58 PM IST
Dil Dhadakne Do - Photo Gallery
1/6

दिल धड़कने दो

सबसे पहले हम बात करेंगे रणवीर सिंह की फिल्म दिल धड़कने दो की. इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की भाई-बहन की जोड़ी दिखाई गई है, जो कबीर और आयशा का किरदार निभाते हैं. वे दोनों हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ निभाते हैं. पर्दे पर उनकी नोकझोंक, दोस्ती और एक दूसरे के प्रति प्यार कहानी का हिस्सा था.

Fiza - Photo Gallery
2/6

फिजा

फिजा फिल्म में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन ने भाई बहन का किरदार निभाया है. फिल्म में करिश्मा ने फिजा और ऋतिक ने अमान बनकर लोगों का ध्यान खींचा. फिल्म की कहानी भाई अमान के लापता होने और बाद में उसके परिवार में लौटने के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों के बीच अनोखा रिश्ता लोगों का दिल जीत लेता है.

Sarbjit - Photo Gallery
3/6

सरबजीत

फिल्म सरबजीत में रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन ने भाई-बहन की भूमिका निभाई थी. रणदीप सरबजीत बने थे और ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनकी बड़ी बहन दलबीर कौर का किरदार निभाया था. फिल्म में दिखाया गया है कि दलबीर कौर अपने भाई सरबजीत को पाकिस्तान की जेल से छुड़ाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष करती हैं.

Raksha Bandhan - Photo Gallery
4/6

रक्षा बंधन

फिल्म रक्षा बंधन में अक्षय कुमार ने आनंद का किरदार निभाया था, जिसकी चार बहनें होती हैं. वो अपनी बहनों की शादी कराने के लिए संघर्ष करता है. बाद में उसकी एक बहन की शादी हो जाती है और दहेज के लिए उसकी जान चली जाती है. फिल्म काफी भावुक करने वाली है. फिल्म में अक्षय की बहनों का किरदार सादिया खतीब ने गायत्री, दीपिका खन्ना ने दुर्गा, स्मृति श्रीकांत ने लक्ष्मी और सहेजमीन कौर ने सरस्वती का किरदार निभाया था.

Bhag Milkha Bhag - Photo Gallery
5/6

भाग मिल्खा भाग

भाग मिल्खा भाग फिल्म में भाई-बहन का भावुक रिश्ता दिखाया गया है. फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह और दिव्या दत्ता ने इसरी कौर का किरदार निभाया है, जो मिल्खा की बड़ी बहन होती हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि बंटवारे के दौरान मिल्खा अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं और बाद में उनकी बहन इसरी कौर उन्हें संभालती हैं. वो मिल्खा को मंजिल तक पहुंचाने में काफी संघर्ष और बलिदान करती हैं.

Hum Saath-Saath Hain - Photo Gallery
6/6

हम साथ-साथ हैं

हम साथ-साथ हैं में मोहनीश बहल ने बड़े भाई विवेक, सलमान खान ने प्रेम और सैफ अली खान ने छोटे भाई विनोद का किरदार निभाया है. वहीं नीलम कोठारी ने इकलौती बहन संगीता का किरदार निभाया है. विनोद सौतेले और बाकी सब सगे भाई-बहन होते हैं. फिल्म में भाई-बहन के बीच का रिश्ता किसी एक बड़े संघर्ष के बजाय प्यार, अपनापन, नोकझोंक और एक-दूसरे के लिए खड़े रहने की कहानी दिखाता है. गलतफहमियों के दौरान भी सभी एक दूसरे के सपोर्ट में खड़े रहते हैं.

More News