Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IND vs SL XI: 10 अगस्त से खेला जाएगा वॉर्म टेस्ट मैच, कब, कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरी डिटेल्स

IND vs SL XI: 10 अगस्त से खेला जाएगा वॉर्म टेस्ट मैच, कब, कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरी डिटेल्स

India vs Srilanka Warmup Match: भारत और श्रीलंका के बीच तीन दिवसीय वार्म-अप मैच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए श्रीलंका की परिस्थितियों को समझने और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का बेहतरीन मौका होगा.
Last Updated: August 6, 2026 | 8:34 PM IST
India vs Sri Lanka XI - Photo Gallery
1/6

कहां देख पाएंगे स्ट्रीमिंग

क्रिकेट फैंस भी इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों की फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन देखने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं कि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख पाएंगे.

India vs Sri Lanka XI - Photo Gallery
2/6

15 अगस्त से टेस्ट सीरीज

भारत का श्रीलंका दौरा 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होगा. उससे पहले यह प्रैक्टिस मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. भारतीय खिलाड़ी इस मुकाबले में ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर बिताकर पिचों और मौसम के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करेंगे.

India vs Sri Lanka XI - Photo Gallery
3/6

कितने बजे से होगा मैच

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच तीन दिवसीय वार्म-अप मैच का सीधा प्रसारण सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी चैनलों पर किया जाएगा.

India vs Sri Lanka XI - Photo Gallery
4/6

मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. इसके लिए सक्रिय सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.

India vs Sri Lanka XI - Photo Gallery
5/6

भारत को तैयार करनी होगी रणनीति

यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीरीज से पहले अपनी रणनीति परखने का शानदार अवसर होगा, वहीं फैंस को भी नए खिलाड़ियों और संभावित प्लेइंग इलेवन की झलक देखने का मौका मिलेगा.

India vs Sri Lanka XI - Photo Gallery
6/6

भारतीय टीम का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी

More News