Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • खूबसूरती पर उठे सवाल, प्यार पर रही चर्चा… कीर्ति सुरेश की जिंदगी में आए वो मोड़, जिनकी कम ही होती है बात

खूबसूरती पर उठे सवाल, प्यार पर रही चर्चा… कीर्ति सुरेश की जिंदगी में आए वो मोड़, जिनकी कम ही होती है बात

Keerthy Suresh: साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार कीर्ति सुरेश ने अपनी अदाकारी से अलग पहचान बनाई है. कभी बाल कलाकार के रूप में कैमरे के सामने आने वाली कीर्ति ने अपनी मेहनत के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया, जहां उनकी खूबसूरती से ज्यादा अभिनय की चर्चा होने लगी. फिल्म ‘महानटी’ में दिग्गज अभिनेत्री सावित्री का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों को भावुक कर दिया और नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया. वहीं, पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाने वाली कीर्ति की निजी जिंदगी भी किसी रोमांटिक फिल्म की कहानी जैसी है. करियर की ऊंचाइयों के बीच उन्होंने अपने पुराने प्यार एंटनी थट्टिल का हाथ थामा और दिसंबर 2024 में शादी कर ली.

Last Updated: October 17, 2026 | 2:47 PM IST
Born in a film family - Photo Gallery
1/5

फिल्मी परिवार में जन्म

17 अक्टूबर 1992 को चेन्नई में जन्मीं कीर्ति के पिता जी. सुरेश कुमार फिल्म निर्माता हैं. वहीं उनकी मां मेनका अभिनेत्री रह चुकी हैं. ऐसे परिवार में पली-बढ़ीं कीर्ति का फिल्मों से जुड़ना स्वाभाविक था. उन्होंने बचपन में अभिनय किया लेकिन बाद में पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली. फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 2013 में मलयालम फिल्म गीतांजलि से बतौर लीड एक्ट्रेस वापसी की.

'Mahanati' transformed the landscape of her career - Photo Gallery
2/5

महानटी ने बदली करियर की तस्वीर

कीर्ति के करियर में 2018 का साल बेहद खास रहा. फिल्म 'महानटी' में उन्होंने मशहूर अभिनेत्री सावित्री का किरदार निभाया. इस भूमिका के लिए उन्होंने अपने अभिनय में भावनाओं की गहराई और किरदार की बारीकियों को उतारा. उनके शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया. इसी फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. इस उपलब्धि ने उन्हें साउथ की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया.

A romance that began on Orkut - Photo Gallery
3/5

ऑरकुट पर शुरू हुई मोहब्बत

कीर्ति की प्रेम कहानी भी खूब चर्चा में रही. उन्होंने 12 दिसंबर 2024 को गोवा में बिजनेसमैन एंटनी थट्टिल से शादी की. बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता करीब 15 साल पुराना है और उनकी बातचीत ऑरकुट के दौर में शुरू हुई थी. लंबी दूरी और निजी जिंदगी को लेकर चुनौतियों के बावजूद दोनों का रिश्ता कायम रहा. आखिरकार, दोनों ने परिवार की मौजूदगी में हिंदू और मलयाली ईसाई परंपराओं के अनुसार विवाह किया.

Concerns regarding trolling and AI - Photo Gallery
4/5

ट्रोलिंग और AI को लेकर चिंता

कीर्ति को वजन और लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. उन्होंने अपनी फिटनेस का श्रेय मेहनत और योग को दिया. AI से बनाई गई नकली तस्वीरों को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई.

The journey from the South to Bollywood - Photo Gallery
5/5

साउथ से बॉलीवुड तक का सफर

कीर्ति ने तमिल, तेलुगु और मलयालम के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा. उन्होंने मई 2025 में एक इंटरव्यू में बताया कि 2018 में भी वह एक हिंदी फिल्म करने वाली थीं. हालांकि 2024 में उन्हें बेबी जॉन से बॉलीवुड में ब्रेक मिला. बेबी जॉन में वे वरुण धवन के साथ नजर आईं.

More News