Kota Allen Coaching Fight: राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. शहर के एलन करियर इंस्टीट्यूट के सबल कैंपस में 11वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि झगड़े के दौरान एक छात्र ने अपने बैग से पिस्तौल निकाल ली और दूसरे छात्र पर हमला कर दिया. इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है. मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.
मामूली विवाद में हिंसक झड़प
शुरुआती जानकारी और सोशल मीडिया पर सामने आए दावों के मुताबिक, दोनों छात्र एक ही कक्षा में पढ़ते हैं. बताया जा रहा है कि एक छात्रा को लेकर उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान एक छात्र ने बैग से बंदूक निकाल ली. घटना के समय कक्षा में दूसरे विद्यार्थी भी मौजूद थे. अचानक हुए घटनाक्रम से वहां मौजूद छात्र घबरा गए. घायल विद्यार्थी को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.
कोटा स्थित Allen Career Institute में 16 Oct, 2026 को छात्रों के बीच हुई मारपीट हुई थी। स्थानीय पुलिस और जांच के अनुसार, यह दो छात्रों के बीच आपसी विवाद का मामला था। वीडियो में हथियार की बात सामने आई थी, जिससे सिर पर वार करने के कारण एक छात्र घायल हुआ था।#Allen #Kota #Rajasthan https://t.co/zHkqKUuxok
— Ashutosh Krishna ༗ (@IAmKrishnaaX) October 17, 2026
सोशल मीडिया पर चर्चा
घटना से संबंधित वीडियो और पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ यूजर्स ने इसे फायरिंग की घटना बताया. वहीं अन्य ने कोचिंग संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. यश पुरोहित नाम के एक यूजर ने सवाल उठाया कि कोटा के कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अगर कक्षाओं में ही सुरक्षित नहीं हैं, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है. वहीं, सचिन फगाना नाम के यूजर ने भी घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए.
ये भी पढ़ें: बिना वसीयत मर गया पति, पत्नी और बच्चों में हुई संपत्ति की लड़ाई, पत्नी ने मुकदमे में जीत लिए 22 करोड़ रुपये