Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, माता-पिता समेत तीन बच्चों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, माता-पिता समेत तीन बच्चों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में माता-पिता और तीन बच्चे शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written By:
Last Updated: October 17, 2026 11:49:07 IST

Mobile Ads 1x1

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के एक गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही घर में परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं. परिवार के सभी सदस्यों की एक साथ मौत होने की खबर फैलते ही आसपास के लोग घर के बाहर जमा हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं.

यह घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता और तीन बच्चों के रूप में हुई है. बच्चों में 11 साल का लड्डू, 7 साल की मिष्टी और 3 साल का साक्षात शामिल है.

खाना खाकर सोया परिवार

जानकारी के अनुसार, परिवार ने शुक्रवार रात खाना खाया और सोने चला गया. शनिवार सुबह जब घर में किसी की हलचल नहीं हुई, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद जब परिवार के सदस्यों को देखा गया, तो सभी मृत मिले. इस घटना के सामने आने के बाद गांव में शोक का माहौल है.

फूड पॉइजनिंग या जहर?

शुरुआती जानकारी में खाने से तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों और महेश की मां के अनुसार, परिवार ने पिछली रात नूडल्स खाए थे. इसके बाद सभी सो गए थे. वहीं ये भी आशंका जताई जा रही है कि पूरे परिवार ने खाने में जहर मिलाकर खाया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए पांच मौतों की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा.

फॉरेंसिक टीम जुटा रही सबूत

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों, एंबुलेंस, खाद्य सुरक्षा विभाग और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. जांच दल घर में मौजूद परिस्थितियों की पड़ताल कर रहा है और जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: बिना वसीयत मर गया पति, पत्नी और बच्चों में हुई संपत्ति की लड़ाई, पत्नी ने मुकदमे में जीत लिए 22 करोड़ रुपये

MORE NEWS