Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • चाइल्ड आर्टिस्ट से बने तमिल सिनेमा के सुपरस्टार, 2 शादियों के बाद बॉलीवुड हसीना से हुआ प्यार, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नागार्जुन

चाइल्ड आर्टिस्ट से बने तमिल सिनेमा के सुपरस्टार, 2 शादियों के बाद बॉलीवुड हसीना से हुआ प्यार, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नागार्जुन

Nagarjuna Birthday: साउथ सिनेमा के स्टार्स की बात हो, तो सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी का नाम भी बड़े एक्टर्स की लिस्ट में आता है. उन्होंने फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा. उन्होंने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि प्रोडक्शन और बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. 29 अगस्त को जन्मे नागार्जुन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बता रहे हैं.

Last Updated: August 29, 2026 | 12:10 PM IST
Career Started from Child Artist - Photo Gallery
1/5

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू हुआ सफर

नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को चेन्नई में हुआ था. वह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर थे. उन्होंने महज कुछ साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया. साल 1986 में फिल्म 'विक्रम' से उन्होंने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की.

Fortunes changed with film Shiva - Photo Gallery
2/5

शिवा फिल्म से बदली किस्मत

नागार्जुन के करियर में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'शिवा' को बेहद खास माना जाता है. 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई. फिल्म की कहानी, एक्शन और नागार्जुन के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. 'शिवा' की सफलता के बाद नागार्जुन की गिनती साउथ के बड़े सितारों में होने लगी. उन्होंने इसके बाद कई सफल फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग के अलग-अलग रंग दिखाए. नागार्जुन ने तेलुगु के साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने 'खुदा गवाह', 'क्रिमिनल', 'जख्म' और 'अंगारे' जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड दर्शकों के बीच भी पहचान बनाई.

Name linked to Bollywood beauty despite two marriages - Photo Gallery
3/5

दो शादियां के बाद भी बॉलीवुड हसीना से जुड़ा नाम

नागार्जुन की पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है. उन्होंने पहली शादी लक्ष्मी दग्गुबाती से की थी. दोनों का एक बेटा है, जो आज साउथ सिनेमा का जाना-पहचाना नाम है. इसके बाद नागार्जुन ने एक्ट्रेस अमला अक्किनेनी से शादी की. अमला भी सिनेमा की दुनिया से जुड़ी रही हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और वे लंबे समय से साथ हैं. हालांकि इसके बावजूद उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के साथ भी नाम जुड़ा. हालांकि दोनों ने कभी इन बातों पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा.

Nagarjuna owns assets worth crores - Photo Gallery
4/5

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नागार्जुन

नागार्जुन सिर्फ फिल्मों से कमाई करने वाले अभिनेता नहीं हैं. वो प्रोडक्शन और बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं. वे अपने परिवार के अन्नपूर्णा स्टूडियो से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा वह कई बिजनेस वेंचर्स में भी निवेश कर चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो नागार्जुन लगभग 3500 से 3572 करोड़ रुपये के मालिक हैं. उनके पास लग्जरी कारों से लेकर आलीशान प्रॉपर्टीज तक हैं.

Stardom endures even today - Photo Gallery
5/5

आज भी कायम है स्टारडम

करीब चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में नागार्जुन ने कई यादगार किरदार निभाए हैं. उनकी फिल्मों में रोमांस, एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी हर तरह का रंग देखने को मिलता है. साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. इसके साथ ही नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ भी उन्होंने काम किया है. उनके बेटे नागा चैतन्य और अखिल अक्किनेनी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं.

More News