लिप्स के आसपास KISS करना, डीप नहीं, नहाकर आना…कैसे फिल्माया जाता है इंटीमेट सीन? इस हसीना ने सबकुछ बता दिया
Nehal Vadoliya: अपनी बोल्ड अदाओं और हॉटनेस की वजह से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस नेहल वडोलिया फिल्मों और शोज में इंटीमेसी कॉर्डिनेटर की भूमिका निभाती हैं. यानी कि वह सिखाती हैं कि बोल्ड और इंटीमेट सीन्स कैसे करना है. उन्होंने खुलासा किया कि किस तरह इन सीन्स की शूटिंग की जाती है. चलिए जानते हैं सबकुछ इस खबर में.
उल्लू वेब सीरीज से बटोरीं सुर्खियां
नेहल वडोलिया उल्लू ऐप वेब सीरीज 'जूली' में नजर आ चुकी हैं. वह अपनी बेहद हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हलचल मचाती रहती हैं.
इंटीमेट सीन्स कैसे शूट होते हैं?
एक्ट्रेस ने हिंदी रश से बात करते हुए बताया कि इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के लिए डायरेक्टर इंटीमेट कोआर्डिनेटर से संपर्क करते हैं, जो एक्टर्स को इंटीमेट सीन्स करने में सहज फीज करवाते हैं.
सबकी अपनी सीमा होती है
उन्होंने आगे बताया कि सभी शोज के चैनल्स के अपने नियम-कानून होते हैं कि कितना इंटीमेट सीन दिखाना है. उस हिसाब से नेहा वडोलिया फीमेल एक्ट्रेस को गाइड करती हैं.
इंटीमेट सीन शूट करने से पहले होते हैं ये नियम
नेहल ने बताया कि इंटीमेट सीन शूट करने से पहले कुछ खास नियमों का पालन करना पड़ता है. इसमें एक्टर्स को नॉन-वेज खाने से बचने, प्याज-लहसुन न खाने जैसी बातें शामिल होती हैं. साथ ही, सेट पर आने से पहले साफ-सुथरा रहना, नहाकर आना और परफ्यूम का इस्तेमाल करना भी जरूरी होता है, ताकि शूट के दौरान माहौल प्रोफेशनल और कंफर्टेबल बना रहे.
कैसे शूट होता है किसिंग सीन?
किसिंग सीन को लेकर नेहल ने बताया कि इसके भी कुछ तय नियम होते हैं. उनके मुताबिक, शूट के दौरान जीभ का संपर्क नहीं होना चाहिए. सीन में सिर्फ लिप्स के आसपास हल्का किस करना होता है, इसे ज्यादा डीप या इंटेंस नहीं बनाया जाता और बाइट करने की भी अनुमति नहीं होती. कैमरा एंगल की मदद से चीट kiss की जाती है. रियलिटी में एक्टर्स kiss नहीं करते.
डायरेक्टर ने की थी गंदी हरकत
एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि एक बार एक डायरेक्टर ने काम पूरा होने के बाद मुझे अलग से बुलाकर कहा कि आपने बहुत बढ़िया परफॉर्म किया है. आप काफी एक्सपीरियंस्ड लगते हैं, इसलिए अगली बार भी आपको जरूर मौका दिया जाएगा. इसके बाद उस डायरेक्टर ने कहा कि एक्ट्रेस की बॉडी काफी अच्छी है और उन्हें गले भी लगाया. हालांकि, इस बात की अभिनेत्री ने शिकायत भी दर्ज कराई थी.
गुजरात में हुआ था जन्म
नेहा वडोलीया का जन्म 1994 में गुजरात में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्होंने गुजराती फिल्मों में काम किया और बोल्ड वेब सीरीज में भी अभिनय किया.