OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर आ रहा है मनोरंजन का महाडोज, विजय की ‘जन नायगन’ सहित रिलीज होंगी ये 5 फिल्में और सीरीज
अगर आप भी इस वीकेंड कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं. इस शुक्रवार एक्शन, क्राइम और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. थ्रिलर से लेकर फैमिली ड्रामा तक, जानिए इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट में क्या-क्या शामिल हो सकता है:
1. जन नायगन (Jana Nayagan)
कहां देखें: ZEE5
राजनीति में पूरी तरह कदम रखने से पहले यह थलपति विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है. एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय पूर्व पुलिस अधिकारी 'वेत्री कोंडन' की भूमिका में हैं. कहानी में वह अपनी दोस्त की बेटी 'विजी' (ममिता बैजू) को सेना में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग देते हैं और साथ ही समाज में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं.
2. फेसिंग एल चापो (Facing El Chapo)
कहां देखें: Netflix
अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो यह मैक्सिकन एक्शन ड्रामा आपके लिए ही है. कहानी दो पुलिस अफसरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रूटीन चेकिंग के दौरान एक चोरी की गाड़ी को रोकते हैं. बाद में उन्हें पता चलता है कि यह गाड़ी कुख्यात ड्रग माफिया 'एल चापो' (जोआक्विन गुज़मैन) की है. इसके बाद कहानी में कई जबरदस्त मोड़ आते हैं.
3. प्यार प्रेमा कल्याणम (Pyaar Prema Kalyanam)
कहां देखें: Netflix
एलन द्वारा निर्देशित यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. इसमें एलन के साथ सान्वी मेघना मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के बाद अपने मायके में ही रहने का फैसला करती है. इसके चलते उसके पति को 'घर जमाई' बनकर रहना पड़ता है, जिससे कई मजेदार स्थितियां पैदा होती हैं.
4. चेन्नई लव स्टोरी (Chennai Love Story)
कहां देखें: SonyLIV
यह एक इमोशनल लव स्टोरी है, जो निवेदिता (श्री गौरी प्रिया) के जीवन पर आधारित है. सगाई टूटने के बाद उसका जीवन पूरी तरह बिखर जाता है. इस गम से उबरने और अपने जीवन को नए सिरे से शुरू करने के लिए वह चेन्नई शहर का रुख करती है.
5. स्टिलवाटर सीजन 5 (Stillwater Season 5)
कहां देखें: Apple TV
बच्चों और परिवार के साथ देखने के लिए यह एक शानदार एनिमेटेड सीरीज है. इसकी कहानी तीन छोटे भाई-बहनों (कार्ल, एडी और माइकल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 'स्टिलवाटर' नाम के एक बुद्धिमान और शांत पांडा के पड़ोसी हैं. पांडा अपनी कहानियों और सीख से बच्चों को जीवन के अहम सबक सिखाता है.