Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • नया फोन लेने जा रहे हैं तो रुकिए! मई 2026 में लॉन्च होंगे ये 6 स्मार्टफोन्स, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स

नया फोन लेने जा रहे हैं तो रुकिए! मई 2026 में लॉन्च होंगे ये 6 स्मार्टफोन्स, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स

Upcoming Smartphone in May 2026: भारतीय टेक बाजार में हर महीने एक से बढ़कर नए-नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होते रहते हैं. स्मार्टफोन अब केवल एक गैजेट के तौर पर ही नहीं देखा जाता है, बल्कि यह आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है. अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में थोड़ा अलगे महीने तक रुक सकते हैं. 

अपने पुराने फोन को किसी नए स्मार्टफोन के साथ अपग्रेड करना चाहते हैं तो ऐसे में थोड़ा इंतजार कर लेना फायदेमंद हो सकता है. दरअसल, अगले महीने यानि मई 2026 में कई स्मार्टफोन्स टेक की दुनिया में कदम रखने वाले हैं. 

Last Updated: April 30, 2026 | 5:49 PM IST
Oppo Find X9 Ultra - Photo Gallery
1/6

Oppo Find X9 Ultra

अगर आप कोई नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो थोड़ा रुककर Oppo Find X9 Ultra को ले सकते हैं. इसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलन के साथ ही साथ एक बेहतरीन परफॉर्मेंस और कैमरा ऑप्शन भी देखने के लिए मिल जाएगा.

Vivo X300 Ultra - Photo Gallery
2/6

Vivo X300 Ultra

Vivo X300 Ultra में आपको काफी अच्छे फीचर्स और प्रोसेसर देखने के लिए मिल जाते हैं. इसमें आपको 6.82-inch 2K 144Hz display दी जा सकती है. माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 6 मई को लॉन्च किया जा सकता है.

OnePlus Nord CE 6 - Photo Gallery
3/6

OnePlus Nord CE 6

इस स्मार्टफोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने के अलावा 1.5K AMOLED display भी दी जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन 7 मई 2026 में टेक बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.

OnePlus Nord CE 6 Lite - Photo Gallery
4/6

OnePlus Nord CE 6 Lite

OnePlus Nord CE 6 Lite में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलने के साथ ही 45W SUPERVOOC को सपोर्ट करने वाली चार्जिंग भी दी जा सकती है. वहीं, इस फोन को भी 6 मई को लॉन्च करने की बात की जा रही है.

Oppo Find X9s - Photo Gallery
5/6

Oppo Find X9s

Oppo Find X9s में आपको MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ ही साथ 6.59 इंच की 120Hz display भी दी जा सकती है. इसके अलावा
1.5K का रेजोल्यूशन भी मिल सकता है. वहीं, फोन मई में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन इसकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई आधिकारिक तिथी निश्चित नहीं है.

Vivo X300 FE - Photo Gallery
6/6

Vivo X300 FE

Vivo X300 FE में आपको 6.31 की 1.5K 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 90W वायर्ड और 40W वायलेस चार्जिंग मिल सकती है. फोन को 6 मई को लॉन्च किया जा सकता है.

More News