Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • सबके लिए ठीक नहीं आम? इन बीमारियों से परेशान लोग बनाएं दूरी, क्या है कारण?

सबके लिए ठीक नहीं आम? इन बीमारियों से परेशान लोग बनाएं दूरी, क्या है कारण?

गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही लगभग हर दूसरे घर से आम की महक आने लगती है. हर तरफ बाजार में आम ही आम नजर आने लगते हैं. आम खाना लगभग सभी को पसंद होता है. हालांकि कुछ लोगों के लिए आम काफी नुकसानदायक होते हैं. इसका सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, पेट की दिक्कतें हो सकती हैं और एलर्जी भी हो सकती है. ऐसे में ये जानना काफी जरूरी है कि आखिर आम खाना किन लोगों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है.

Last Updated: April 29, 2026 | 2:57 PM IST
Mango is rich in nutrients - Photo Gallery
1/6

पोषण से भरपूर है आम

आम के शौकीन लोग मन भरकर आम खाते हैं. आम मीठा, रसीला और पोषण से भरपूर होता है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ऐसे में आम को स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. हालांकि इसे सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है.

Diabetic patients should not eat mangoes - Photo Gallery
2/6

डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाने चाहिए आम

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को काफी पसंद होता है. आम मीठा होता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. इसका सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है. इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

Mangoes cause weight gain - Photo Gallery
3/6

वजन बढ़ाता है आम

आम की तासीर गर्म होती है और इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है. ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें आम का सेवन करने से बचना चाहिए. आम में कैलोरी ज्यादा होती हैं. ऐसे में वजन कम करने की इच्छा रखने वालों के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है.

People suffering from acidity should not eat mangoes - Photo Gallery
4/6

एसिडिटी से परेशान लोग न खाएं आम

अगर किसी व्यक्ति को गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो उन्हें आम नहीं खाने चाहिए. वहीं खाली पेट आम का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

Troubled by allergies - Photo Gallery
5/6

एलर्जी से परेशान

बहुत से लोगों को आम खाने से एलर्जी होती है. ऐसे में उन लोगों को आम खाने से दूरी बनानी चाहिए. उन लोगों को आम खाने के बाद खुजली, गले में जलन, स्किन पर रैशेज और बॉडी में जलन जैसी समस्या हो सकती है.

right way to eat mango - Photo Gallery
6/6

आम खाने का सही तरीका क्या है?

अगर आम खाने के सही तरीके की बात करें, तो आम खाने से पहले 1-2 घंटे पहले आम पानी में भिगोकर छोड़ दें. इससे आम की गर्म तासीर थोड़ी कम हो जाती है और सेहत पर पड़ने वाले नुकसान भी कम हो जाते हैं.

More News