Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs ZIM: 17 गेंद, 3 विकेट… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

IND vs ZIM: 17 गेंद, 3 विकेट… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Abhishek Sharma Record: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भले ही अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे, लेकिन फिर भी उन्होंने इतिहास रच दिया. अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए.

Written By:
Last Updated: July 26, 2026 12:50:06 IST

Mobile Ads 1x1

Abhishek Sharma Record: भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर दुश्मन टीम के गेंदबाजों की पहली गेंद से पिटाई शुरू कर देते हैं. हालांकि पिछले कुछ मैचों से अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चल रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में भी अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया, लेकिन फिर भी उन्होंने इतिहास रच दिया.

इस मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंद पर 8 रन बनाए. इसके बाद जब जिम्बाब्वे बल्लेबाजी कर रही थी, तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी करने का मौका दिया. अभिषेक शर्मा बल्ले से जो नहीं कर पाए, उसकी कसर गेंद से पूरी कर दी. उन्होंने 2.5 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. वह मेंस टी20 इंटरनेशनल में पहले ऐसे भारतीय ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 3 विकेट लेने का कारनामा किया है. उन्होंने ब्रैड इवांस (19), न्यूमैन न्यामहुरी (3) को बोल्ड किया. इसके बाद रिचर्ड नगारवा (1) को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करवाया. बता दें कि इससे पहले कोई भी भारतीय ओपनर टी20 इंटरनेशनल में ऐसा कारनामा नहीं कर पाया.

कैसा रहा दूसरा टी20 मुकाबला? 

मैच की बात करें, तो भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 90 रनों से हरा दिया. इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंद में 20 रनों की छोटी आतिशी पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला. ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंद में नाबाद 60 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस ने 25 रनों का योगदान दिया.

भारत ने 90 रन से जीता मैच

भारत ने जिम्बाब्वे को 220 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 2-2 हासिल किए. वहीं, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने भी 1-1 विकेट झटके.

MORE NEWS