Live TV
Search
Home > क्रिकेट > पाकिस्तान ने फिर बदला कप्तान, शान मसूद की छुट्टी, इस खिलाड़ी को सौंपी गई कमान

पाकिस्तान ने फिर बदला कप्तान, शान मसूद की छुट्टी, इस खिलाड़ी को सौंपी गई कमान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा फैसला लिया है. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद शान मसूद को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है. उनकी जगह एक बार फिर बाबर आजम को टीम की कमान सौंपी गई है. जानिए आखिर क्यों लिया गया यह फैसला और कप्तान रहते शान मसूद का रिकॉर्ड कैसा रहा.

Written By:
Last Updated: 2026-07-05 18:31:42

Mobile Ads 1x1

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. शान मसूद अब पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान नहीं रहे. लगातार खराब नतीजों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया है. उनकी जगह एक बार फिर बाबर आजम को टेस्ट टीम की कमान सौंप दी गई है. बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से सीरीज हारने के बाद से ही इस फैसले की चर्चा तेज हो गई थी.

शान मसूद की कप्तानी का रिकॉर्ड उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की, लेकिन टीम सिर्फ 4 मुकाबले जीत सकी, जबकि 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी कप्तान की शुरुआती 16 मैचों में इतनी हार नहीं हुई है. यही नहीं, पाकिस्तान टीम अपने पिछले तीनों टेस्ट मैच भी हार चुकी है, जिससे टीम प्रबंधन पर बदलाव का दबाव बढ़ गया था.

आकिब जावेद ने बताई कप्तानी बदलने की वजह

पाकिस्तान के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद ने कहा कि टीम कई ऐसे मैच हार गई, जिन्हें आसानी से जीता जा सकता था. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन टेस्ट का उदाहरण दिया, जहां आखिरी विकेट की साझेदारी ने मैच पलट दिया. इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में भी टीम मजबूत स्थिति में होने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी. उनके मुताबिक कप्तान की जिम्मेदारी होती है कि वह टीम को जीत तक पहुंचाए.

अब फिर बाबर आजम पर दांव

शान मसूद के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली जीत रही. इसके अलावा टीम लगातार संघर्ष करती रही. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर बाबर आजम पर भरोसा जताया है. हालांकि पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में बाबर का बल्ला भी ज्यादा नहीं चला है, लेकिन बोर्ड को उम्मीद है कि उनका अनुभव और नेतृत्व टीम को फिर से जीत की राह पर ला सकता है. अब सभी की नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज पर रहेंगी.

Tags:

MORE NEWS