IPL 2026 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम मैनेजमेंट में बड़े पैमाने पर बदलाव शुरू हो गए हैं. खबर है कि फ्रेंचाइजी ने लंबे समय से हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग से अपनी राहें अलग कर ली हैं और अब किसी नए कोच की तलाश में जुटी है. वहीं, टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि आने वाले दिनों में टीम का पूरा ढांचा बदलने वाला है.
क्या मॉर्गन ने मांगी 18–20 करोड़ रुपये की फीस?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK ने इंग्लैंड को 2019 में वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन से हेड कोच बनने के लिए संपर्क किया है. खास बात यह है कि खुद एमएस धोनी मॉर्गन से सीधी बातचीत कर रहे हैं और दोनों के बीच सकारात्मक चर्चा भी हुई है.
हालांकि, पेंच फीस पर फंसा हुआ है. रिपोर्टों के अनुसार, मॉर्गन ने हेड कोच का पद संभालने के लिए ₹18 से ₹20 करोड़ रुपये की मांग की है. इसी वजह से डील अब तक फाइनल नहीं हो पाई है.
मॉर्गन की कप्तानी में न सिर्फ इंग्लैंड ने विश्व कप जीता, बल्कि उन्होंने अपनी लीडरशिप में केकेआर (KKR) को IPL 2021 के फाइनल तक भी पहुंचाया था. ऐसे में सीएसके चाहती है कि मॉर्गन टीम से जुड़ें ताकि IPL 2027 के लिए टीम के खेलने के अंदाज को पूरी तरह बदला जा सके.
🚨 All-new update on CSK [Rohit Juglan]
– Eoin Morgan is all set to become CSK’s head coach.
– Morgan has demanded ₹18–20 crore.
– CSK are ready to pay him the amount.
– Mike Hussey is out of the race for the CSK head coach position.
– Baba Indrajith is set to join CSK as a… pic.twitter.com/PpbqiYJpTT— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) September 9, 2026
मैनेजमेंट में दिखेंगे कई नए चेहरे
CSK की कोशिश है कि एमएस धोनी IPL 2027 में भी टीम के साथ बने रहें. चर्चा है कि वह 2027 सीजन में बतौर मेंटॉर (Mentor) नजर आ सकते हैं.
बताया जा रहा है कि धोनी अब माइक हसी को बैटिंग कोच बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं. हसी काफी समय से टीम से जुड़े हुए हैं, और मैनेजमेंट का मानना है कि उनके रहते टीम के पुराने स्टाइल में बदलाव लाना थोड़ा मुश्किल होगा.
उनकी जगह तमिलनाडु के स्टार बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत को जिम्मेदारी दी जा सकती है. हाल ही में बाबा इंद्रजीत को CSK के फिटनेस कैंप में भी देखा गया था, जिससे इन खबरों को और मजबूती मिली है. घरेलू क्रिकेट का उनका अनुभव टीम के युवा भारतीय खिलाड़ियों को तराशने में काफी काम आ सकता है.
कुल मिलाकर, IPL 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स बिल्कुल नए रूप और रणनीति के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है.