Live TV
Search
Home > खेल > IND vs WI 1st ODI Predicted Playing XI: रोहित-कोहली की वापसी से मचेगा धमाल, इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता!

IND vs WI 1st ODI Predicted Playing XI: रोहित-कोहली की वापसी से मचेगा धमाल, इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता!

IND vs WI 1st ODI Predicted Playing XI:रोहित शर्मा और शुभमन गिल के ओपनिंग विकल्प होने के कारण यशस्वी जायसवाल के लिए पहले ODI की प्लेइंग XI में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ को भी टीम में मौका मिलने की उम्मीद है. ऐसे में जायसवाल को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

Written By:
Last Updated: September 25, 2026 12:30:25 IST

Mobile Ads 1x1

IND vs WI 1st ODI Predicted Playing XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. टीम इंडिया मुकाबले के लिए केरल पहुंच चुकी है और रोहित शर्मा तथा विराट कोहली भी टीम के साथ जुड़ गए हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि पहले ODI में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर किस प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेंगे.

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अब दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में नजर आते हैं. ऐसे में फैंस की नजरें एक बार फिर रोहित और विराट की जोड़ी पर होंगी. वहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों को परखने का भी अहम मौका है.

टीम में हुए कई बदलाव

एशियन गेम्स के कारण टीम इंडिया के कुछ प्रमुख खिलाड़ी इस ODI सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. जसप्रीत बुमराह भी सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वह एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टी20 टीम में शामिल हैं. ऐसे में वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है.आकिब नबी, नमन धीर और गुरनूर बरार जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज के साथ इन खिलाड़ियों में से किसी एक को प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है.

यशस्वी जायसवाल को फिर करना पड़ सकता है इंतजार

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के ओपनिंग विकल्प होने के कारण यशस्वी जायसवाल के लिए पहले ODI की प्लेइंग XI में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ को भी टीम में मौका मिलने की उम्मीद है. ऐसे में जायसवाल को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

राहुल संभालेंगे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को मौका मिलने की संभावना है. राहुल के अनुभव को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें पहली प्राथमिकता दे सकता है. ध्रुव जुरेल को ऐसे में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है.

मिडिल ऑर्डर में रोहित-कोहली पर नजर

संभावित प्लेइंग XI में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाज शामिल हो सकते हैं. इसके बाद केएल राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं.ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा को मौका मिलने की उम्मीद है. वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभाल सकते हैं.

गेंदबाजी में सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. तीसरे तेज गेंदबाज के लिए गुरनूर बरार और आकिब नबी के बीच मुकाबला हो सकता है. अंतिम फैसला पिच और टीम कॉम्बिनेशन को देखकर लिया जा सकता है.

पहले ODI के लिए संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार/आकिब नबी.

MORE NEWS