Live TV
Search
Home > क्रिकेट > पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, स्पिन गेंदबाज को ठहराया हार का दोषी, बोले- कोच भी ध्यान नहीं देते…

पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, स्पिन गेंदबाज को ठहराया हार का दोषी, बोले- कोच भी ध्यान नहीं देते…

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की हार के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर मनिंदर सिंह ने रवि बिश्नोई की गेंदबाजी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 17वें ओवर में 29 रन देना और नो-बॉल फेंकना मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. मनिंदर ने टी20 क्रिकेट में नो-बॉल को सबसे बड़ी गलती बताया.

Written By:
Last Updated: July 6, 2026 16:29:26 IST

Mobile Ads 1x1

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की चार विकेट से हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिंदर सिंह ने हार की सबसे बड़ी वजह रवि बिश्नोई का 17वां ओवर बताया. उनका कहना है कि 16 ओवर तक मैच पूरी तरह भारत के कंट्रोल में था, लेकिन 17वें ओवर में 29 रन चले जाने से पूरा मुकाबला पलट गया. इस ओवर में नो-बॉल भी हुई, जिसका फायदा इंग्लैंड ने उठाया और मैच अपनी तरफ कर लिया.

मनिंदर सिंह ने कहा कि टी20 क्रिकेट में नो-बॉल करना बहुत बड़ी गलती है. उन्होंने साफ कहा कि ऐसी गलतियां मैच जिताने की बजाय हार दिला देती हैं. उनका मानना है कि गेंदबाजी कोच को नेट्स में गेंदबाजों की रन-अप और नो-बॉल जैसी छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, ताकि मैच के दौरान ऐसी गलती दोबारा न हो. इन गलतियों की वजह से हम मैच हार गए.

श्रेयस अय्यर को दिया पूरा समर्थन

मनिंदर ने नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि अभी उन्हें टीम के साथ ज्यादा समय नहीं मिला है. आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते समय उनके पास खिलाड़ियों को समझने का पूरा मौका था, लेकिन भारतीय टीम में ऐसा नहीं है. उन्होंने भरोसा जताया कि श्रेयस जल्द ही कप्तान के तौर पर अपनी पहली जीत दर्ज करेंगे और आगे टीम को अच्छी तरह संभालेंगे.

बल्लेबाजों को चाहिए थोड़ा वक्त

मनिंदर सिंह का कहना है कि इंग्लैंड की पिचें भारत से बिल्कुल अलग हैं. यहां गेंद ज्यादा उछाल लेती है और हवा में भी स्विंग होती है, इसलिए बल्लेबाजों को खुद को ढालने में थोड़ा समय लगता है. उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम पहले इंग्लैंड पहुंचकर कुछ अभ्यास मैच खेल लेती तो खिलाड़ियों को फायदा मिलता. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी की तारीफ की, जबकि अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर की पारियों को भी टीम के लिए अच्छी खबर बताया.

MORE NEWS