Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2027 में भी नहीं खेलेंगे धोनी? CSK के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा खुलासा, ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम बनी बड़ी वजह!

IPL 2027 में भी नहीं खेलेंगे धोनी? CSK के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा खुलासा, ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम बनी बड़ी वजह!

Badrinath On MS Dhoni: IPL 2027 में MS Dhoni खेलेंगे या लेंगे संन्यास? बद्रीनाथ के खुलासे और इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर BCCI के रुख से सस्पेंस बढ़ा. जानिए क्या है पूरा मामला.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-03 17:27:54

Mobile Ads 1x1

Badrinath On MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने साल 2023 में एमएस धोनी की कप्तानी में रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. उस वक्त माना जा रहा था कि ‘माही’ जीत के साथ ही क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. लेकिन 2024, 2025, 2026 और अब 2027 के सीजन तक फैंस के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि धोनी आखिरकार संन्यास कब लेंगे? यह चर्चा तब और ज्यादा तेज हो गई जब 2026 के पूरे आईपीएल सीजन में धोनी चोट की वजह से एक भी मैच खेलने मैदान पर नहीं उतरे. ऐसे में अब 2027 को लेकर संशय और गहरा गया है कि क्या माही वापसी करेंगे या संन्यास का ऐलान कर देंगे?

इसी बीच CSK के पूर्व खिलाड़ी एस. बद्रीनाथ ने धोनी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. बद्रीनाथ के मुताबिक, धोनी ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर मैदान में नहीं उतरना चाहते. अगर धोनी इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बनते हैं और पूरे 20 ओवर विकेटकीपिंग करने की जिद पर रहते हैं, तो सीधी बात उनकी फिटनेस पर आकर टिक जाती है और यही वजह थी कि वह पिछला सीजन भी नहीं खेल सके थे. तो क्या धोनी संन्यास का मन बना चुके हैं? आइए जानते हैं बद्रीनाथ ने माही के इस फैसले को लेकर क्या कुछ कहा है.

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते धोनी

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बद्रीनाथ ने बताया कि धोनी ने उनसे व्यक्तिगत रूप से कहा है कि वह ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में नहीं खेलना चाहते. धोनी खुद को एक फुल-टाइम विकेटकीपर के रूप में देखते हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर मैदान पर रहना होगा.

बद्रीनाथ के अनुसार, ‘धोनी ने मुझसे कहा कि वह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर मैदान में नहीं उतरेंगे. वह पूरा मैच खेलना चाहते हैं और 20 ओवर विकेटकीपिंग करना चाहते हैं. हालांकि, मुझे लगता है कि अगर वह इम्पैक्ट प्लेयर बनते हैं तो इससे CSK को रणनीतिक फायदा होगा, क्योंकि स्टीफन फ्लेमिंग ने भी माना है कि धोनी का शरीर अब पूरे 20 ओवर का शारीरिक दबाव नहीं झेल सकता.’

BCCI का फैसला और बढ़ता संशय

इस बीच इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर BCCI ने भी बड़ा कदम उठाया है. बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों से इस नियम पर अपनी राय मांगी है, जिसका जवाब 31 दिसंबर 2026 तक देना है. ऐसे में अगर बहुसंख्यक फ्रेंचाइजियां इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटाने के पक्ष में फैसला देती हैं, तब भी धोनी के खेलने को लेकर संशय और बढ़ जाएगा. जब धोनी खुद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलना चाहते और पूरा मैच खेलने के लिए उनकी फिटनेस पर सवाल हैं,

धोनी का शानदार IPL करियर

  • कुल मैच: 278
  • पारियां: 242
  • कुल रन: 5,439
  • औसत: 38.30
  • स्ट्राइक रेट: 137.45
  • अर्धशतक (50s): 24
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 84*

फिटनेस बनेगी सबसे बड़ी चुनौती

धोनी ने IPL 2024 से पहले ही CSK की कप्तानी छोड़ दी थी और पिछले कुछ समय में बल्लेबाजी में भी उनकी भूमिका सीमित रही है. इसके बावजूद दबाव के समय में उनका अनुभव और मैच फिनिश करने की क्षमता टीम के लिए बहुत मायने रखती है.

अपनी कप्तानी में CSK को 5 बार IPL ट्रॉफी जिताने वाले धोनी ने यह तो साफ कर दिया है कि वह केवल बल्लेबाजी या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धोनी का शरीर उन्हें विकेटकीपर के रूप में एक और पूरा सीजन खेलने की इजाजत देगा या नहीं.

MORE NEWS