Vaibhav Sooryavanshi Next Match: 15 साल के भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. इसके दम पर भारत ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. 15 साल के इस बल्लेबाज ने सीरीज के पहले ही मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों बेरहमी से पिटाई की और 19 गेंदों पर ही अर्धशतक लगा दिया.
इसके बाद दूसरे मैच में उनके बल्ले से 20 रनों की छोटी पारी आई. फिर तीसरे मुकाबले में सूर्यवंशी ने 49 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली. कुल मिलाकर सूर्यवंशी ने इस सीरीज में 3 पारियों में 196 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए. ऐसे में अब फैंस को इंतजार है कि वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए अपना अगला मैच कब खेलेंगे.
वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मैच?
भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां पर दोनों देशों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. हालांकि अभी वैभव सूर्यवंशी अभी भारत की टेस्ट टीम के प्लान का हिस्सा नहीं हैं. इसके बाद 17 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक एशियन गेम्स में क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा. हालांकि वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड हिस्सा नहीं हैं. इसके बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, जिसमें वैभव सूर्यवंशी खेलते दिखाई दे सकते हैं. वेस्टइंडीज की टीम सितंबर के अंत में भारत आएगी.
भारतीय टीम की अगला टी20 सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. अगर वैभव सूर्यवंशी इसी तरह के शानदार फॉर्म में रहते हैं, तो सिलेक्टर्स उन्हें इस सीरीज में मौका दे सकते हैं. यह सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसका पहला मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद आखिरी मैच 17 अक्टूबर को खेला जाएगा, जो बेंगलुरु में होगा.
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे- 27 सितंबर (तिरुवनंतपुरम)
दूसरा वनडे- 30 सितंबर (गुवाहाटी)
तीसरा वनडे- 3 अक्टूबर (रांची)
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- 6 अक्टूबर (लखनऊ)
दूसरा टी20- 9 अक्टूबर (रांची)
तीसरा टी20- 11 अक्टूबर (इंदौर)
चौथा टी20- 14 अक्टूबर (हैदराबाद)
पांचवां टी20- 17 अक्टूबर (बेंगलुरु)