Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में बंधा प्लास्टर; सभी कार्यक्रम रद्द

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में बंधा प्लास्टर; सभी कार्यक्रम रद्द

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उनके पैर में चोट लगने की खबर सामने आई है. उनके पैर में कच्चा प्लास्टर हुआ है. इसके कारण उनके कार्यक्रम भी रद्द किए गए हैं.

Written By:
Last Updated: October 17, 2026 17:05:16 IST

Mobile Ads 1x1

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी दौरान उनके पैर में चोट लग गई. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच की और शुरुआती उपचार के बाद कच्चा प्लास्टर बांध दिया. चोट लगने के बाद उनके पहले से तय सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट

जानकारी के मुताबिक, अरुण साव लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान उनके पैर में चोट लग गई. घटना के बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दिलाने की व्यवस्था की गई और बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उप मुख्यमंत्री के पैर की जांच की. इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और पैर पर कच्चा प्लास्टर बांधा गया. अचानक चोट लगने से उनके आगे के कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा.

कार्यक्रमों पर पड़ा असर

अरुण साव के घायल होने के बाद उनके पहले से निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया. डॉक्टरों द्वारा कच्चा प्लास्टर बांधे जाने के कारण उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यक्रम निरस्त किए गए हैं. चोट के कारण वे आगामी सार्वजनिक कार्यक्रमों और दौरों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. हालांकि इस घटनाक्रम के बीच उप मुख्यमंत्री के स्टाफ की ओर से अलग जानकारी सामने आई है. स्टाफ सदस्यों का कहना है कि वह अस्पताल किसी बड़ी चोट के इलाज के लिए नहीं बल्कि सामान्य रूटीन चेकअप के लिए गए थे. हालांकि, अस्पताल में पैर की जांच और कच्चा प्लास्टर बांधे जाने की जानकारी भी सामने आई है. 

ये भी पढ़ें: Dussehra 2026: रावण दहन की राख घर लाए तो होगा सर्वनाश? भूलकर भी न करें ये गलती

MORE NEWS