Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi Murder Case: जूतों पर शिकायत, फिर खूनी झगड़ा! स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र हत्या, 5 गिरफ्तार

Delhi Murder Case: जूतों पर शिकायत, फिर खूनी झगड़ा! स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र हत्या, 5 गिरफ्तार

Delhi Murder Case: दिल्ली में स्कूल यूनिफॉर्म के जूतों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद एक 12वीं के छात्र की हत्या की खबर है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By:
Last Updated: October 15, 2026 22:06:11 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Murder Case: दिल्ली में स्कूल यूनिफॉर्म के जूतों को लेकर शुरू हुआ विवाद एक छात्र की मौत की वजह बन गया. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 साल के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा है. इन आरोपियों में से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं.

जूतों की शिकायत से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम लगभग 6:10 बजे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, विवाद की वजह स्कूल की तय यूनिफॉर्म के जूते थे. एक चश्मदीद ने बताया कि छात्र के निर्धारित जूते नहीं पहनने की शिकायत शिक्षक से की गई थी. इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई. बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद यह विवाद और बढ़ गया. बहस के दौरान छात्र और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी बीच आरोपियों में से एक ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में तोड़ा दम

हमले में घायल छात्र को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. 17 साल के छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. मृतक छात्र मोहन गार्डन इलाके का रहने वाला था. उसके पिता पूर्व सैनिक हैं और गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं.

पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा गया है. इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं. घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू स्कूल के गेट के पास से बरामद किया गया है. इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Shiva Sharma Murder: नेपाल बॉर्डर पर मिली मॉडल श्रद्धा दुबे की SUV, ई-रिक्शे से जाती दिखी; वीडियो जारी कर कही ये बात

MORE NEWS