Delhi NCR Weather: पिछले करीब एक पखवाड़े से देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली, मेरठ, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है या फिर पार पहुंच गया है. आलम यह है कि दिन और रात लोगों कूलर और एसी चलाने के लिए मजबूर हो गए हैं.
दिल्ली में गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) की बात करें तो राजधानी के ज्यादातर इलाकों में मौसम की पहली गर्मी महसूस की गई. इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है. इस बीच शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को सुबह से दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं. बादलों का डेरा दोपहर बाद तक रह सकता है, इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं. हालांकि, दिल्ली में शुक्रवार को सुबह हल्की बारिश भी हुई, लेकिन इससे राहत मिलने के आसार बहुत ही कम हैं.
गर्मी से नहीं मिलेगी राहत!
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के बावजूद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार को गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है.
VIDEO | Delhi sees a cloudy start with light rain across parts of the city. Morning visuals from Akshardham Temple area.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/umi7B2PU3q
— Press Trust of India (@PTI_News) April 17, 2026
अक्षरधाम इलाकों में बरसे बादल
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के अक्षरधाम इलाके में शुक्रवार सुबह 6 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी और बारिश हुई. इससे पहले दिल्ली के इंडिया गेट समेत कई इलाकों में आसमान में घने बादल छाए, लेकिन बारिश अक्षरधाम इलाके में हुई.
VIDEO | Delhi: The national capital wakes up to cloudy skies, light rainfall in some parts. Morning visuals from Kartavya Path, India Gate areas.#Delhi #WeatherUpdate
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/HVDLjvGMNj
— Press Trust of India (@PTI_News) April 17, 2026
उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस हल्की बूंदाबांदी का असर गर्मी पर नहीं पड़ेगा. पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है. कई राज्यों में मध्यम से तेज बारिश का भी अलर्ट है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश सिर्फ बूंदाबांदी तक ही सीमित रहेगी.