Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली में बड़ा हादसा! भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली में बड़ा हादसा! भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Delhi Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को बच्चों के हॉस्टल के तौर पर इस्तेमाल हो रही एक बिल्डिंग गिर गई. 50 से ज्यादा छात्रों के फंसे होने की आशंका है. राहत-बचाव अभियान जारी है.

Written By:
Last Updated: 2026-09-06 15:25:45

Mobile Ads 1x1

Delhi Satya Niketan Building Collapse: नई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार (6 सितंबर) को एक बिल्डिंग गिर गई. खबर है कि बिल्डिंग का इस्तेमाल बच्चों के हॉस्टल के तौर पर किया जा रहा था. दिल्ली फायर सर्विसेज के डायरेक्टर ने बताया कि दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिरने की कॉल आई थी. 50 से ज़्यादा स्टूडेंट्स के फंसे होने की आशंका है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है.

राहत-बचाव कार्य शुरू

जानकारी के मुताबिक, फायर विभाग को रविवार 6 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे सत्य निकेतन में अचानक बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली. घटना की खबर मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और राहत बचाव के लिए तुरंत रवाना हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू में दमकल की कुल 12 टीम लगी हुई हैं. घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. राहतकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और स्थिति पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Nagpur Crime: गर्दन टूटी, आंत फटी, खाना ना बनाने पर पति ने की ऐसी पिटाई; महिला की दर्दनाक मौत

घटना की पूरा जानकारी का इंतजार

ये घटना किस कारण हुआ और उसमें कितने लोग मौजूद थे. फिलहाल अभी इस स्थिति को लेकर पूरी जानकारी साफ नहीं है. मौके पर आपातकालीन सेवाओं का पूरा इंतजाम कर दिया गया है. मामले में पूरे विवरण का फिलहाल इंतजार है. 

इमारत में हॉस्टल भी मौजूद 

जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत के गिरने की जानकारी सामने आई है. उसमें एक हॉस्टल भी चलाया जाने की बात सामने आई है. ऐसे में मलबे में छात्र भी दबे हो सकते हैं. हालांकि, प्रशासन की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के बेहद करीब मौजूद है. इस इलाके  में कई पीजी और हॉस्टल भी मौजूद हैं. इसी कारण वहां मौजूद छात्रों और उनके परिवार की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है. हादसे के बाद आसपास की बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है. पिछले दो दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है. जिसके कारण प्रशासन और भी ज्यादा सतर्कता बरत रहा है. 

MORE NEWS