Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > आग का खौफनाक मंजर! नंगे तारों पर चलकर शख्स ने बचाई जान, देखें वीडियो

आग का खौफनाक मंजर! नंगे तारों पर चलकर शख्स ने बचाई जान, देखें वीडियो

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है. इस दौरान युवक ने अपनी जान बचाने के लिए ऐसा काम किया, कि लोग खुद हैरान हो रहे हैं. वो बिजली के नंगे तारों पर चलकर अपनी जान बचाता है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-04-16 13:47:48

Mobile Ads 1x1

Delhi Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक घर के फर्स्ट फ्लोर पर भयानक आग लगी है. वहां पर एक शख्स भी फंसा हुआ है. वो अपने घर की बालकनी में खड़ा होता है. आग की आंच के कारण उसे काफी जलन होने लगती है. वो अपनी जान बचाने के लिए बालकनी से निकलता है और पास के बिजली के तारों पर चलकर दूसरे घर की बालकनी में जाकर अपनी जान बचाता है. हैरानी की बात ये है कि वो शख्स बिजली के नंगे तारों पर चलकर और उन्हें कसकर पकड़ता है. दूसरे घर की बालकनी में खड़ा पुलिसकर्मी उसे पकड़कर बचाता है. 

वायरल वीडियो

बता दें कि ये वीडियो दिल्ली आउटर नॉर्थ जिले के स्वरूप नगर के अमृत विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते भीषण आग लग गई. आग की लपटों से घिरे एक शख्स ने जान बचाने के लिए बिजली के नंगी तारों पर कदम रखा और बड़ी सावधानी से उन पर चलकर सुरक्षित बाहर निकला. पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित बचाया गया. वहीं आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को लगभग एक घंटे का समय लगा.

क्या बोली पुलिस?

इस बारे में पुलिस की तरफ से जानकारी मिली कि 12 अप्रैल को स्वरूप नगर थाने स्थित एक घर में आग लगने की PCR कॉल मिली थी. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. मौके पर एक व्यक्ति पहली मंजिल पर आग में फंसा हुआ था. पुलिसकर्मी ने उसे सकुशल बाहर निकाला. बचाए गए व्यक्ति का नाम तुषार अनुराग बताया जा रहा है. दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया.

जमकर कमेंट्स कर रहे लोग

इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि स्वरूप नगर में आग लगने का खौफनाक मंजर देखने को मिला. युवक ने बचने के लिए अविश्वसनीय हिम्मत दिखाई गई और बचाने वालों को मेरा सलाम. खुशी है कि जानें बच गईं और उम्मीद है सब सुरक्षित रहेंगे. दूसरे यूजर ने लिखा, वो डरा हुआ नहीं था बल्कि बिजली के तार उससे डरे हुए थे. वहीं एक यूजर ने पीड़ित के इस समय में भी मुस्कुराते रहने की तारीफ की. वहीं एक यूजर ने उसके बैलेंस बनाने के तरीके को सराहा. एक यूजर ने लिखायुवक की हिम्मत की सराहना करते हुए बताया कि सिर्फ़ ज़िंदा रहने के लिए युवक ने जानलेवा तारों पर अपनी जान दांव पर लगा दी. बचाव कार्य के लिए पुलिस और दमकलकर्मियों को बड़ा सलाम.

MORE NEWS