Live TV
Search
Home > राज्य > दिल्ली > DDA की लापरवाही से दो मासूमों की मौत! दिल्ली के बवाना G ब्लॉक में गड्ढे में भरा पानी बन गया काल

DDA की लापरवाही से दो मासूमों की मौत! दिल्ली के बवाना G ब्लॉक में गड्ढे में भरा पानी बन गया काल

बाहरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में दो छोटे बच्चों की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार DDA ने फ्लैट बनाते समय जगह-जगह गड्ढे खोद कर छोड़ दिए  थे, जिनमें पानी भरने से मासूमों की जान चली गई.

Written By:
Last Updated: August 13, 2026 16:43:24 IST

Mobile Ads 1x1
बाहरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां बारिश के दौरान सड़क किनारे खुदे हुए गड्ढों में पानी भर गया. इन गड्ढों में पानी भरने की वजह से बच्चों की डूबने की वजह से मौत हो गई 
 
ऐसा बताया जा कि रहा है DDA की लापरवाही की वजह से यह दुर्घटना हुई. DDA ने फ्लैट बनाते समय जगह-जगह गड्ढे खोद कर छोड़ दिए  थे, जिनमें पानी भरने से मासूमों की जान चली गई.
 
DDA की लापरवाही से बच्चों की मौत

दिल्ली के बवाना G ब्लॉक में जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी उम्र लगभग 10 साल बताई जा रही है. खबर के अनुसार DDA की लापरवाही को इस दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है. DDA ने फ़्लैट बनाते समय कई जगह गड्ढे खोदे थे, जिन्हें यूँ ही खुला छोड़ दिया था. इन गड्ढों में बारिश का पानी भर गया. इसी पानी में डूबने की वजह से इन बच्चों की मौत हुई है. आस-पास के लोगों ने जब देखा तो रस्सी से खींचकर बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई थी.

पुलिस कर रही जांच 

बच्चों का शव निकालने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने दोनों बच्चो के शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
Tags:

MORE NEWS