Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, UP के 2 दरोगा समेत 4 पुलिस जवानों की मौत

KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, UP के 2 दरोगा समेत 4 पुलिस जवानों की मौत

KMP Expressway Accident: हरियाणा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर मंगलवार (5 मई) की सुबह भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में यूपी के 4 पुलिस 5 लोगों की मौत हो गई. सभी पुलिसकर्मी यूपी के जालौन में तैनात थे.

Written By:
Last Updated: May 5, 2026 15:21:26 IST

Mobile Ads 1x1

KMP Expressway Accident: हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दर्दनाक हादसा हो गया. नूंह से गुजर रहे केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे पर पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. इस दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 जवानों समेत 5 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस की टीम कोतवाली उरई में दर्ज अपहरण के मामले में हरियाणा के जींद जिले में दबिश देने के लिए जा रही थी. इस दौरान केएमपी एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय पुलिस की स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित हो गई, जो सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई. यह टक्कर इतनी ज्यादा जोरदार थी कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए. इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार, ड्राइवर ने गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान स्कॉर्पियो कार बेकाबू हो गया. पुलिस की गाड़ी की सामने से चले आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो कार में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 पुलिस जवान भी शामिल थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. स्कॉर्पियो कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया.

इन जवानों ने गंवाई जान

इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों की पहचान की जा चुकी है. इनमें उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी अशोक कुमार और वादी अमरीक सिंह शामिल हैं. ये सभी पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात थे, जो ड्यूटी पर किडनैपिंग केस में आरोपी की तलाश करने के लिए जा रहे थे. इस हादसे की सूचना जालौन के पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.

परिजनों को दी गई सूचना

जालौन के पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे हादसे की जानाकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम अपहरण के मामले में जालौन से हरियाणा जा रही थी. इसी दौरान यह सड़क हादसा हो गया. हादसे में मृत सभी व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. जालौन पुलिस अधीक्षक ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं.

MORE NEWS