Live TV
Search
Home > राज्य > Video: मां कसम मैंने नहीं कहा…कंडक्टर पर ननद-भाभी ने की चप्पल की बरसात, अपना जुर्म पूछता रहा बेचारा

Video: मां कसम मैंने नहीं कहा…कंडक्टर पर ननद-भाभी ने की चप्पल की बरसात, अपना जुर्म पूछता रहा बेचारा

Himachal Viral Video: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 2 महिलाएं बस कंडक्टर को चप्पलों से पीटते हुए नजर आ रही है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 16, 2026 17:21:54 IST

Mobile Ads 1x1

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 2 महिलाएं बस कंडक्टर को चप्पल से पीटते हुए नजर आ रही है. वहीं बस कंडक्टर अपना जुर्म पूछता रहता है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि महिला का पति बस कंडक्टर के साथ काम करता है. बताया जा रहा है कि बस कंडक्टर ने एक महिला के कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे. जिसकी वजह से ननद-भाभी मिलकर उसकी पिटाई कर रही थी.

इस पूरे मामले में जानकारी सामने आ रही है कि दोनों पक्षों ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. इसके अलावा, जब बस कंडक्टर को पीटा जा रहा था तब आसपास खड़े लोग तमाशबीन बनकर तमाशा देख रहे थे. किसी ने भी इस मामले में बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की.

क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रहा ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का बताया जा रहा है. जो घुमारवीं बस स्टैंड का बताया जा रहा है. फिलहाल बस कंडक्टर की शिकायत के आधार पर महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि अब इस मामले में शामिल दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किए गए हैं. पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बस कंडक्टर और घुमारवीं के सुमारी गांव के निवासी जोगिंदर ने घटना का अपना ब्योरा दिया.

उसने बताया कि वह एक निजी बस सेवा में कंडक्टर के तौर पर काम करता है. जोगिंदर ने आरोप लगाया कि उस महिला और उसकी ननद ने दिन के समय उसे घुमारवीं बस स्टैंड पर रोका, उसे पीटते हुए गालियां दीं, और उसके कपड़े भी फाड़ दिए. मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन भी गायब हो गई.

एक ही फर्म में काम करता है बस कंडक्टर और महिला का पति

बताया जा रहा है कि उस महिला का पति और पीड़ित कंडक्टर दोनों एक ही फर्म में काम करते हैं. असल में मुख्य विवाद उस महिला और उसके पति के बीच चल रहा है; जिसके चलते पत्नी ने जोगिंदर को पीटकर अपनी भड़ास निकाली. पुलिस फिलहाल इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

बस कंडक्टर पूछता रहा अपना जुर्म

वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बस कंडक्टर बार-बार ननद-भाभी से पूछता है कि आखिर मेरा जुर्म क्या है? कंडक्टर जोगिंदर ने मौके पर मौजूद लोगों से भी कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है. कहासुनी के दौरान बस कंडक्टर ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपने बच्चों की कसम भी खाई और जोर देकर कहा कि वह पूरी तरह से बेकसूर है.

महिला ने लगाया आरोप

हालांकि, उस महिला ने आरोप लगाया कि कंडक्टर ने उसके पति से यह कहकर उसके चरित्र पर लांछन लगाया था कि उसकी पत्नी अक्सर होटलों में जाती है. उसने दावा किया कि आरोपी कंडक्टर की वजह से उसकी घरेलू ज़िंदगी बर्बाद हो गई है. हालांकि, कंडक्टर ने महिला के सभी आरोपों से इनकार किया है. इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

MORE NEWS