Live TV
Search
Home > राज्य > हिमाचल > दिल दहला देगा मंडी का ये मामला, 11 साल के लड़के ने 7 साल की मासूम से की हैवानियत!

दिल दहला देगा मंडी का ये मामला, 11 साल के लड़के ने 7 साल की मासूम से की हैवानियत!

हिमाचल प्रदेश के मंडी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 11 साल के लड़के पर 7 साल की लड़की के रेप का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-04-20 17:54:22

Mobile Ads 1x1

Mandi Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मंडी जिले के सुंदरनगर इलाके में एक 7 साल की बच्ची का रेप हुआ. इसका आरोप एक 11 साल के लड़के पर लगा है. पुलिस ने इस मामले में 11 साल के लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2) और पॉक्सो की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.

पीड़िता की मां ने लिखित में दी शिकायत

पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी, जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया. साथ ही उसका मेडिकल कराया गया. वहीं पीड़िता को भी अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया गया. वहीं पुलिस ने इस बारे में बताया कि पीड़िता की मां ने लिखित में इस मामले की शिकायत दी थी. 

पीड़िता और आरोपी का कराया गया मेडिकल

पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल कराया गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. कहा जा रहा है कि ये घटना शनिवार, 18 अप्रैल को हुई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए उचित कानूनी मंच के सामने पेश किया जाएगा.

4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी ढेर

वहीं हाल ही में गाजियाबाद में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या का मामला सामने आया था. पुलिस ने आरोपी जसीम उर्फ छोटू पर 50 हजार का इनाम  भी घोषित किया था. आरोपी ने इस वारदात को 11 अप्रैल को अंजाम दिया था. कहा जा रहा है कि आरोपी ने अपनी ही सगी भांजी को टॉफी दिलाने के बहाने बुलाया और फिर उसे किडनैप कर कमरे में ले गया और वहां उससे दरिंदगी की. हाल ही में गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जसीम उर्फ छोटू को एनकाउंटर में मार गिराया.

MORE NEWS