Gwalior Bhopal Bus Fire: मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां ग्वालियर से भोपाल जा रही बस में अचानक आग लग गई. बस के भीतर 25 यात्रियों के होने की खबर है. आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई और लोगों ने खिड़की से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान यात्रियों का सारा सामान जल गया.
शनिवार रात लगी आग
जानकारी के मुताबिक, ये मामला शनिवार रात के दौरान का है. ग्वालियर के चेतकपुरी इलाके से होते हुए ग्वालियर जा रही स्लीपर बस में आग लग गई. आग इतनी ज्यादा तेज थी कि यात्रियों को कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी. बस में करीब 25 यात्रि सवार थे. हालांकि, राहत की खबर ये रही कि किसी को कई नुकसान नहीं पहुंचा. लेकिन यात्रियों का सामान पूरी तरह से जल गया.
ड्राइवर और क्लीनर पर गंभीर आरोप
यात्रियों ने पूरी घटना का आरोप बस के ड्राइवर और क्लीनर पर लगाया है. यात्रियों ने कहा कि बस में किसी तरह के टेक्निकल समस्या थी. जिसे सफर से पहले ठीक नहीं कराया गया. यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस के ड्राइवर और क्लीनर ने धुआं देखते ही छलांग लगाई और बार निकल गए. किसी यात्री को कोई सूचना नहीं दी गई. जिसके बाद यात्री पूरी तरह से डर गए और उन्होंने भी बाहर कूदकर अपनी जान बचाई.
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
आग को देख आसपास से गुजर रहे लोगों और पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी पर न होने के बावजूद मदद की. फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक सब खाक हो चुका था.
ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Death Reason: कैसे हुई झारखंड मिनिस्टर सुदिव्य कुमार की मौत? पार्टी ने किया हैरान करने वाला खुलासा