Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > मौत बनकर गिरे विशालकाय पेड़! शिवपुरी में आंधी ने थामी शहर की रफ्तार, दब गई गाड़ियां, बाल-बाल बचे लोग!

मौत बनकर गिरे विशालकाय पेड़! शिवपुरी में आंधी ने थामी शहर की रफ्तार, दब गई गाड़ियां, बाल-बाल बचे लोग!

मध्य प्रदेश में मौसम की बदलती करवट ने आम जन का जीना मुहाल कर दिया. शिवपुरी में शनिवार को सुबह आंधी और रेज बारिश के कहर से कारों पर पेड़ गिरे, कई घरों के कांच टूटे, कई पेड़ जमीदोज हो गए. कुछ इलाकों में शादी के टेंट और ग्राउंड की ब्रांउड्री वॉल तक गिर गई, जिससे लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. पढ़ें रिपोर्ट-

Written By:
Last Updated: May 3, 2026 13:05:39 IST

Mobile Ads 1x1

शिवपुरी में शनिवार को आई तेज आंधी ने शहर की रफ्तार ही थाम दी. कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे बिगड़े कि जहां हरियाली सुकून देती थी, वहीं वही पेड़ अब आफत बनकर टूट पड़े. नवग्रह मंदिर से लेकर  माधव चौक माजिद ओर महल कॉलोनी के पास कई पेड़ गिरने से गाडियां क्षतिग्रस्त हुई हैं जिसके चलते कई लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है. शहर के कई इलाकों में लोगों के घायल होने की भी सूचना है. इस घटना से शहर में अफरातफरी मच गई है. 

भौती में पेट्रोल पंप पर मचा हड़कंप

भौती स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अचानक एक विशाल पेड़ कार पर आ गिरा. देखते ही देखते कार पूरी तरह दब गई. गनीमत रही कि अंदर कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं पास लगे सोलर पैनल को लोग हाथों से संभालते नजर आए. तस्वीरें खुद हालात की गंभीरता बयां कर रही थीं.

माधव चौक पर नीम का ‘अचानक हमला’

माधव चौक चौराहे के पास मस्जिद के बाहर वर्षों पुराना हरा-भरा नीम का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा. पेड़ इतना विशाल था कि एक तरफ का पूरा आवागमन ठप हो गया. नीचे खड़ी दो बाइक और एक एक्टिवा दब गईं.

हैरानी की बात-पेड़ पूरी तरह हरा-भरा था, लेकिन जड़ें इतनी कमजोर कि तेज हवा का एक झोंका भी सह नहीं पाया. बाबू क्वार्टर से लक्ष्मी निवास तक हर तरफ तबाही, आंधी का असर सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं रहा.

बाबूक्वार्टर, कमलागंज रोड और लक्ष्मी निवास इलाके में भी पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. कहीं पीपल, कहीं नीम, तो कहीं खजूर के पेड़ जमींदोज हो गए.

इन पेड़ों के नीचे तीन गाड़ियां दब गईं-हालांकि किसी की जान नहीं गई, लेकिन नुकसान भारी बताया जा रहा है.

प्रशासन मौके पर, लेकिन सवाल भी खड़े

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची. एसडीओपी सहित पुलिस बल और जेसीबी मशीन से राहत कार्य शुरु किया गया एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं, लेकिन बड़ी जनहानि टल गई अगर समय रहते वृक्षों की कटै छताई होती रहती तो शायद यह बड़े बड़े बृक्ष गिरते नहीं खेर अब आगे इन छोटी छोटी बातो को प्रशासन को ध्यान में रखना होगा.

अगर समय रहते ऐसे पेड़ों की जांच और कटाई-छंटाई नहीं की गई, तो अगली आंधी और भी खतरनाक साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- अचानक आई बदबू और फिर.. धूं-धूं कर जल उठी CNG कार! अधिकारी की सूझबूझ ने बचाई जान, मंजर देख छूटे लोगों के पसीने 

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts. 

MORE NEWS