MP Wedding: जैसा की आप सभी जानते हैं कि भारत में शादी शुरू से ही एक बेहद खास परंपरा रही है. ऐसे में हर धर्म में अलग अलग संस्कृति के हिसाब से शादी होती है. लेकिन सतना में कुछ ऐसा हुआ जो सच में हैरान कर देने वाला है. अक्सर शादी में लाखों करोड़ों का खर्च आता है लेकिन मध्य प्रदेश में 2 लोगों ने अपना करोड़ों का खर्च बचाया और एक अनोखा फैसला लिया; दरअसल, मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक किसान ने एक ऐसी मिसाल कायम की है जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा है.
14 बेटों की एक साथ शादी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहाँ, एक किसान ने अपने 14 बेटों की एक साथ सामूहिक शादी का आयोजन किया—एक ऐसा आयोजन जो अब चर्चा का मुख्य विषय बन गया है. इस अनोखी सामूहिक शादी में न तो आलीशान होटल बुकिंग थी और न ही कोई भव्य बारात. इसके बजाय, परिवार ने खर्च बचाने के लिए बेहद सरल और व्यावहारिक तरीका अपनाया. रिपोर्टों से पता चलता है कि बारात के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इस्तेमाल किया गया: एक में सभी दूल्हे थे, जबकि दूसरी में सभी दुल्हनें थीं. इस अनोखी व्यवस्था के कारण यह आयोजन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं. वहीँ इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आखिर क्यों लिया ये फैसला
परिवार के मुखिया, जो एक किसान हैं, ने बताया कि आजकल शादियाँ बहुत महंगी हो गई हैं. खाने-पीने, सजावट, बारात, गाड़ियों और अन्य खर्चों को मिलाकर एक ही शादी में आसानी से लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं. उन्हें एहसास हुआ कि अपने सभी बेटों की अलग-अलग शादी करने से परिवार पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा. नतीजतन, उन्होंने सामूहिक विवाह का विकल्प चुना. “आजकल महंगाई इतनी ज़्यादा है कि एक आम परिवार के लिए कई शादियों का खर्च उठाना आसान नहीं है. इसीलिए हमने सोचा, ‘क्यों न सामूहिक विवाह करके खर्च कम किया जाए?'” उनका यह फैसला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.