Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > Makrana Mine Accident: बंद खदान बनी मौत का कुआं! मकराना में 2 मासूमों की डूबकर मौत, परिजनों में आक्रोश

Makrana Mine Accident: बंद खदान बनी मौत का कुआं! मकराना में 2 मासूमों की डूबकर मौत, परिजनों में आक्रोश

Makrana Mine Accident: डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना शहर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. यहां पर कातला रोड स्थित बोरावड़ कुम्हारी रेंज की बंद पड़ी खदान में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे अन्य साथियों के साथ पानी से भरी खदान में नहाने गए थे.

Written By:
Last Updated: 2026-05-05 12:49:29

Mobile Ads 1x1

Makrana Mine Accident: जिले के मकराना शहर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां कातला रोड स्थित बोरावड़ कुम्हारी रेंज की बंद पड़ी खदान में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे अन्य साथियों के साथ पानी से भरी खदान में नहाने गए थे.

जानकारी के मुताबिक अन्नू (11) पुत्र जयराम और बबलू (12) पुत्र भूराराम खेलते-खेलते खदान में पहुंच गए और नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए. देखते ही देखते दोनों पानी में डूब गए. साथ मौजूद अन्य बच्चों ने घबराकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. खदान के बाहर बच्चों के कपड़े पड़े मिलने से अनहोनी की आशंका और गहरा गई.

गोताखोरों की मदद से किया रेस्क्यू

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर बच्चों को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. सूचना मिलते ही सीओ विक्की नागपाल और सीआई जगदीश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन को भी सूचना दी गई.

अंधेरा होने और गहराई ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आईं, जिसके बाद अजमेर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात दोनों बच्चों के शव खदान से बाहर निकाले गए.

इलाके में शोक की लहर

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़ी खदानों को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति न हो. मंगलवार सुबह पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराएं और परिजनों के सुपुर्द किए.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS