Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पैसेंजर ट्रेन में फुटरेस्ट पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. ये विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान एक 22 वर्षीय युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 22 वर्षीय जतिन के रूप में हुई है. ट्रेन से फेंके जाने के कारण जतिन को गंभीर चोटें लगीं. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकारी रेलवे पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को राया रेलवे स्टेशन के पास जतिन गंभीर हालत में मिला. जतिन हाथरस जिले का रहने वाला है. वो अपने परिवार के साथ हाथरस स्टेशन से कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहा था. जब ट्रेन राया स्टेशन से गुजर रही थी, तो फुटरेस्ट पर बैठने के कारण जतिन और गजेंद्र के बीच बहस हुई. जतिन ने कहासुनी और मारपीट के बाद जतिन को ट्रेन से धक्का दे दिया. इस हादसे में जतिन को गंभीर चोटें लगीं. इस बारे में जब जीआरपी को पता चला, तो पुलिस ने जांच शुरू की.
क्या बोला जतिन का परिवार?
कुछ ही घंटों में आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं जतिन के परिवार वालों का कहना है कि आरोपी गजेंद्र ने जान से मारने की नीयत से जतिन को धक्का दिया. जतिन के ट्रेन से नीचे गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीम बनाई और उसकी तलाशी शुरू की. कुछ ही घंटों में गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: Nagpur Crime: गर्दन टूटी, आंत फटी, खाना ना बनाने पर पति ने की ऐसी पिटाई; महिला की दर्दनाक मौत