Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > क्या है रूम नंबर 13 का रहस्य? असम की महक हत्याकांड के खुले राज, दिमाग हिला देगा नोएडा कांड

क्या है रूम नंबर 13 का रहस्य? असम की महक हत्याकांड के खुले राज, दिमाग हिला देगा नोएडा कांड

Noida Murder Case: नोएडा के बरौला सेक्टर 49 के पीजी में कुछ दिनों पहले एक लड़की महक की लास मिली थी. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरार था. हाल ही में बिहार पुलिस ने उसे शराब ले जाते पकड़ा था. अब उसे नोएडा हत्याकांड में पकड़ा गया है.

Written By:
Last Updated: August 15, 2026 12:48:38 IST

Mobile Ads 1x1

Noida Murder Case: नोएडा के बरौला सेक्टर 49 में असम की लड़की महक अहमद की हत्या के मामले में नए राज खुल रहे हैं. पुलिस ने हत्यारोपी रमन को गिरफ्तार कर लिया है. ये कहानी शुरू हुई नोएडा के बरौला सेक्टर 49 के एक पीजी के रूम नंबर 13 से, जहां पर महक अपनी सहेली के साथ रहा करती थी. इसी बिल्डिंग में कमरा नंबर 23 में रमन राज रहता था, जो बिहार के कटिहार का रहने वाला था. दोनों दोस्त थे और 7-8 अगस्त की रात महक की सहेली ने दोनों को रमन की बालकनी में शराब पीते देखा था. दोनों कुछ देर तक बात करते रहे और फिर कमरे में चले गए.

रमन और महक के फोन बंद

अगली सुबह महक की सहेली ने महक और रमन को फोन किया, तो दोनों के फोन स्विच ऑफ थे. रमन के कमरे में ताला लगा हुआ था. लड़की का शक गहराने लगा, तो उसने पीजी के केयरटेकर को बुलाया. उसने आकर कमरा नंबर 23 का ताला तोड़ा गया. कमरे के अंदर महक की लाश पड़ी हुई थी, जो खून से लथपथ थी. पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू हुई. पुलिसस ने महक की सहेली के बयान के बाद रमन को ढूंढना शुरू किया. 

शराब के साथ गिरफ्तार हुआ रमन

इधर नोएडा पुलिस रमन को ढूंढ रही थी, तभी बिहार के कटिहार में पुलिस ने रमन को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. रमन के पास शराब थी और बिहार में शराबबंदी चल रही है. ऐसे में पुलिस ने उसे पकड़ा. नोएडा पुलिस को इस बारे में सूचना मिली, तो वो वहां पहुंचे और रमन को गिरफ्तार करने की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी. हालांकि इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

कटिहार के DSP ने दी जानकारी

रमन राज पहले से एक केस के कारण जेल में बंद था. ऐसे में नोएडा पुलिस उसे सीधे नहीं ला सकती थी. नोएडा लाकर उससे महक के हत्याकांड के बारे में जानकारी ली जाएगी. कटिहार के DSP विशाल आनंद ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रमन को शराब मामले में गिरफ्तार किया गया है. इसी बीच नोएडा पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि रमन महक हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. नोएडा पुलिस उसे तलाशते हुए कटिहार आई है. कटिहार पुलिस उन्हें सहयोग कर रही है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Accident: कोडरमा में कांवरियों की बस का भीषण एक्सीडेंट, 10 साल के बच्चे समेत 3 की मौत; 15 घायल

MORE NEWS