Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime: प्रेमिका ने घर बुलाया, पति संग मिलकर तार से घोंटा गला, फिर डंडे से पीटकर हत्या, बोरे में भरा और फिर…

UP Crime: प्रेमिका ने घर बुलाया, पति संग मिलकर तार से घोंटा गला, फिर डंडे से पीटकर हत्या, बोरे में भरा और फिर…

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी का गला घोंट दिया. इसके बाद उसके शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया.

Written By:
Last Updated: October 16, 2026 15:59:40 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या की साजिश रची. आरोप है कि युवक को पहले मिलने के बहाने घर बुलाया गया और फिर बिजली के तार से उसका गला घोंट दिया गया. जब वह जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगा तो उसे डंडे से भी पीटा गया. वारदात के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है.

बस्ती से श्रावस्ती बुलाकर की हत्या

मृतक की पहचान बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र के गंधरिया बुजुर्ग निवासी आकाश कसौंधन के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आकाश का श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिकारी चौड़ा गांव की रहने वाली पूनम से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पूनम का पति राजकुमार गुप्ता इस रिश्ते से नाराज था. इसी नाराजगी के चलते उसने पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आकाश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 10 अक्टूबर की शाम लगभग 7:30 बजे पूनम के जरिए आकाश को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया गया. वहां राजकुमार, पूनम, उसके पिता फूलचंद और भाई अनुज ने कथित तौर पर मिलकर आकाश पर हमला कर दिया.

हत्या के बाद नहर में फेंका शव

आरोप है कि आरोपितों ने बिजली के तार से आकाश का गला घोंटने की कोशिश की. युवक ने विरोध किया तो उसे डंडे से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद किया गया. फिर उसे बोलेरो गाड़ी से मटेरा थाना क्षेत्र के लीलापारा गांव स्थित पीपरहवा नहर पुल तक ले जाया गया. वहां शव को नहर के पानी में फेंक दिया गया.

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

मटेरा थाना पुलिस ने जांच के बाद हत्या के मामले का खुलासा किया है. थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह के मुताबिक, आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच करते हुए उनकी तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: Haryana Crime : जमीन के लिए पिता बना बेटे का कातिल, गोलियों से पूरा शरीर किया छलनी; पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

MORE NEWS