Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > CM योगी की सौगात: शिक्षामित्रों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी, बलिया में मंत्री ने बांटे 18-18 हजार के चेक

CM योगी की सौगात: शिक्षामित्रों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी, बलिया में मंत्री ने बांटे 18-18 हजार के चेक

UP Shikshamitra Honorarium Hike: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को ऐतिहासिक सौगात देते हुए मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है. अब यूपी में शिक्षामित्रों को 18-18 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा. बलिया जिले के गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने 18 शिक्षामित्रों को 18-18 हजार रुपये के चेक बांटे.

Written By:
Last Updated: May 5, 2026 16:29:34 IST

Mobile Ads 1x1

UP Shikshamitra Honorarium Hike: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समारोह के दौरान मंत्री ने 18 शिक्षामित्रों को 18-18 हजार रुपये के चेक वितरित किए तथा उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समाज में हर प्रकार का सम्मान मिलना चाहिए और सरकार उनके हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है. 

मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 1 लाख 43 हजार शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसे 01 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2017 में मानदेय 3 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है. साथ ही अनुदेशकों को 17 हजार रुपये वेतन, 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा.

सीएस योगी के संबोधन का लाइव प्रसारण

कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा. इस मौके पर मंत्री ने जिले के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की. उन्होंने बताया कि जिले के वैन से हल्दी तक बाईपास कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा भृगु मंदिर कॉरिडोर के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है. कटहल नाला निर्माण के लिए 31 करोड़ एवं सफाई कार्य के लिए 02 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिन पर कार्य प्रगति पर है. शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी पहल करते हुए उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और जीजीआईसी स्कूल में भूमि उपलब्ध हो गई है, जहां जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा. 

रोडविज डिपो का 100 करोड़ से होगा विकास

जिले में रोडवेज डिपो के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. रसड़ा, बेल्थरारोड और बैरिया में रोडवेज निर्माण की योजना है, जबकि उजियार में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इसके अलावा माल्देपुर से विजयपुर तक गंगा नदी की पानी को रोकने हेतु ठोकर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए नारायणपाली में जमीन चिन्हित की गई है और इसके लिए धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है. मंत्री ने कहा कि बलिया जिले का समग्र विकास तेजी से हो रहा है और आने वाले समय में यह क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल होगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS