Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > फोल्ड होते ही iPhone, खुलते ही टैबलेट! Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable iPhone Duo, चेक करें सारी डिटेल्स

फोल्ड होते ही iPhone, खुलते ही टैबलेट! Apple ने लॉन्च किया पहला Foldable iPhone Duo, चेक करें सारी डिटेल्स

Apple iPhone Duo: एप्पल ने 9 सितंबर को अपना पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ लॉन्च कर दिया है. इसकी 7.6 इंच की इनर स्क्रीन और 5.4 इंच की आउटर स्क्रीन है. आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स और इसकी कीमत...

Written By:
Last Updated: September 10, 2026 19:01:11 IST

Mobile Ads 1x1

Apple iPhone Duo: Apple ने 9 सितंबर, बुधवार को अपने सालाना इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर दिया है. कंपनी ने इसे iPhone Duo नाम दिया है. फोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे फोल्ड करने पर कॉम्पैक्ट स्क्रीन मिलती है. वहीं खोलने पर यह एक बड़े टैबलेट जैसे डिस्प्ले में बदल जाता है. Apple ने इसमें स्क्रीन, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी से जुड़े कई नए फीचर्स दिए हैं. iPhone Duo में दो Super Retina XDR डिस्प्ले मिलते हैं. 

फोन खुलने पर इसमें 7.6 इंच की इनर स्क्रीन मिलती है, जो गेमिंग, वीडियो देखने और एक साथ कई काम करने में मदद करती है. स्क्रीन पर नैनो-टेक्सचर फिनिश दी गई है, जिससे रोशनी का रिफ्लेक्शन कम होता है. फोन बंद करने पर 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले इस्तेमाल किया जा सकता है. दोनों डिस्प्ले में ProMotion, Always-On Display और 3,000 निट्स तक की पीक आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है. कंपनी के मुताबिक, इस साल के अंत में iPhone Duo USB-C वाले Apple Pencil को भी सपोर्ट करेगा.

मेटल प्लेट का इस्तेमाल

फोल्डेबल फोन में आने वाली क्रीज को कम करने के लिए Apple ने स्क्रीन के नीचे कार्बन फाइबर मेटल प्लेट का इस्तेमाल किया है. इसका डिजाइन स्क्रीन की अंदरूनी परतों को एक-दूसरे के ऊपर आसानी से मूव करने में मदद करता है. हालांकि फोन में Face ID नहीं दिया गया है. इसके बजाय पावर बटन में ही Touch ID दिया गया है.

टाइटेनियम बॉडी और IP68 रेटिंग

iPhone Duo में Grade 5 Titanium फ्रेम दिया गया है. इसके पीछे Ceramic Shield और सामने Ceramic Shield 2 ग्लास मिलता है. Apple का दावा है कि नया ग्लास पिछली पीढ़ी की तुलना में तीन गुना ज्यादा स्क्रैच रेसिस्टेंट है. फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा.

कैमरा और वीडियो फीचर्स

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 48MP फ्यूजन मेन कैमरा और 48MP फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है. फोन डिफॉल्ट रूप से 24MP फोटो क्लिक करता है. मुख्य कैमरा Dolby Vision के साथ 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. फोन को अपने आप सीधा खड़ा करके ग्रुप फोटो भी ली जा सकती है. कैमरा इस्तेमाल करते समय शटर दबाने से पहले सब्जेक्ट का प्रीव्यू भी देखा जा सकता है.

A20 Pro चिप और Apple Intelligence

iPhone Duo में A20 Pro चिप दी गई है, जो iPhone 18 Pro सीरीज में भी इस्तेमाल होती है. इसमें कस्टम वेपर चैंबर वाला थर्मल सिस्टम दिया गया है. Apple के अनुसार, यह पिछली पीढ़ी के मुकाबले 35 फीसदी बेहतर लगातार परफॉर्मेंस दे सकता है. 6-कोर CPU A19 Pro की तुलना में 20 फीसदी तक तेज है. वहीं 7-कोर GPU 40 फीसदी तक तेज और ज्यादा पावर एफिशिएंट है. चिप को ऑन-डिवाइस AI के लिए भी तैयार किया गया है.

बैटरी, कलर और कीमत

Apple के मुताबिक, iPhone Duo इनर डिस्प्ले पर 31 घंटे, बाहरी डिस्प्ले पर 44 घंटे और दोनों स्क्रीन का इस्तेमाल करने पर 24 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. वायर्ड चार्जिंग से फोन करीब 20 मिनट में 50 फीसदी और MagSafe या Qi2 वायरलेस चार्जिंग से लगभग 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है. iPhone Duo दो रंगों में आने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये Star White और Night Sky कलर में आएगा. वहीं अगर इसकी कीमत की बात करें, तो इसके 256GB मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है. वहीं प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी.

आईफोन 18 भी हुआ पेश

इसके साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी पेश किए गए हैं. iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये है. जानकारी के अनुसार, इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होगी और इसकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी.

Tags:

MORE NEWS