OnePlus Turbo 6 vs Vivo T5x: आजकल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन्स देखे जा रहे हैं, जिनमें आपको बड़ी बैटरी जरूर मिलती है, लेकिन वह बैटरी लंबे समय तक फोन में नहीं चल पाती है. इसलिए आपको किसी भी फोन को लेने से पहले हमेशा उसकी बैटरी के बारे में ध्यान रखना चाहिए. हालांकि, स्मार्टफोन के फीचर्स और परफॉर्मेंस भी अच्छी हो. अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में OnePlus Turbo 6 vs Vivo T5x दोनों ही स्मार्टफोन आपके लिए किफायती रहने वाले हैं.
दोनों में अंतर जानने के बाद ही आपको इन स्मार्टफोन्स को लेना चाहिए. चलिए दोनों स्मार्टफोन्स के बीच कुछ अंतर के बारे में जान लेते हैं.
किसके फीचर्स ज्यादा दमदार?
Vivo T5x 5G में आपको 6.76 इंच की डिस्प्ले मिलने के साथ ही MediaTek Dimensity 7400 टर्बो 5G चिपसेट का एक अच्छा और किफायती फीचर मिलता है. इसके अलावा फोन में 7,200mAh की बैटरी और 44W की चार्जिंग भी दिया जाता है. वहीं, दूसरी ओर OnePlus Turbo 6 में आपको 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W की फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी दिया जाता है. केवल यही नहीं, फोन में 6.78 इंच की 1.5K 165Hz AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है. जोकि, इस सेगमेंट में एक अच्छा फीचर हो सकता है.
कैमरा के मामले में कौन आगे?
OnePlus Turbo 6 में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर यानि मेन कैमरा मिलता है, जोकि Sony IMX882 के साथ ही OIS और 2MP मोनोक्रोम सेंसर के साथ आता है. बात करें अगर सेल्फी कैमरा की तो वह आपको 16 मेगापिक्सल का मिलता है. वहीं, Vivo T5x में आपको Sony HD का AI पावर्ड 50 मेगापिक्सल का मेन यानि रियर कैमरा मिलता है. साथ ही 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने के लिए मिलता है. केवल यही नहीं, इस फोन में आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी दी जाती है.