Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Rule Change 1st May 2026: 1 मई से बदल जाएंगे LPG से लेकर PAN कार्ड के रूल, यहां जानें सभी नियम

Rule Change 1st May 2026: 1 मई से बदल जाएंगे LPG से लेकर PAN कार्ड के रूल, यहां जानें सभी नियम

Rule Change 1st May 2026: मई 2026 से पैन-आधार लिंक, UPI सुरक्षा, LPG नियम, पेंशन और ITR अपडेट जरूरी हो गए हैं. समय पर दस्तावेज अपडेट न करने पर सेवाएं रुक सकती हैं या जुर्माना लग सकता है.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 12:09:23 IST

Mobile Ads 1x1

Rule Change 1st May 2026: मई 2026 की शुरुआत के साथ भारत सरकार और नियामक संस्थाओं ने टैक्स, बैंकिंग और गैस क्षेत्रों में कई बड़े बदलाव लागू करने शुरू कर दिए हैं. इन नियमों का सीधा असर आम नागरिकों, निवेशकों और व्यवसायों पर पड़ेगा. ऐसे में जरूरी है कि लोग इन बदलावों को समझें और समय रहते जरूरी अपडेट कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी या जुर्माने से बचा जा सके.

पैन कार्ड नियमों में सख्ती

पैन (PAN) कार्ड से जुड़े नियम अब पहले से ज्यादा सख्त हो गए हैं. खासकर टैक्स भरने वालों, निवेश करने वालों और बड़ी रकम के लेनदेन करने वालों के लिए ये बदलाव जरूरी है. अब पैन को आधार से लिंक करना जरूरी हो गया है. यदि लिंक नहीं किया गया, तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है. इसके अलावा, नया बैंक खाता खोलने, म्यूचुअल फंड में निवेश करने या महंगे बीमा लेने के लिए पैन देना जरूरी होगा. वित्तीय संस्थानों को अब ₹50,000 से ज्यादा के लेनदेन पर पैन की पुष्टि करना जरूरी होगा.

एलपीजी (गैस) सब्सिडी और नियमों में बदलाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है. 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत में ₹60 तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी कई बार वृद्धि हुई है. 1 मई 2026 से कीमतों में और बदलाव संभव है. साथ ही, बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया को भी सख्त किया जा रहा है.

अब शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग के बीच का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ये 45 दिन तक हो सकता है. OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम को स्थायी रूप से लागू करने की योजना है. सरकार ने सब्सिडी पाने के लिए आधार और अन्य दस्तावेज अपडेट करना जरूरी कर दिया है.

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल के नए नियम

क्रेडिट कार्ड उपयोग करने वालों के लिए भी कुछ नए नियम लागू किए गए हैं. अब बैंकों को ₹5,000 से ज्यादा के हर ट्रांजैक्शन पर SMS या ऐप नोटिफिकेशन भेजना जरूरी होगा. इसके अलावा, बैंकों को अब सालाना शुल्क और लेट पेमेंट चार्ज जैसे सभी शुल्क साफ तौर पर बताने होंगे.

बैंकिंग और ऑनलाइन पेमेंट में नए नियम

बैंकिंग और डिजिटल भुगतान को सेफ बनाने के लिए नए सुरक्षा नियम लागू किए गए हैं. अब UPI और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में ज्यादा सेफटी(multi-factor authentication) लागू की गई है, खासकर ऑटो-पेमेंट के लिए. UPI AutoPay के तहत अब बिना अनुमति के पैसा अपने आप नहीं कटेगा- हर बार यूजर की सहमति जरूरी होगी. यदि किसी कस्टमर ने KYC या जरूरी दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं, तो बैंक उनकी सेवाएं अस्थायी रूप से रोक सकते हैं.

पेंशन और रिटायरमेंट नियम

सरकारी पेंशन पाने वाले लोगों के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं. अब पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट और आयु प्रमाण (age proof) जमा करना जरूरी है. ये दस्तावेज स्थानीय ट्रेजरी ऑफिस या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं. यदि समय पर दस्तावेज जमा नहीं किए गए, तो पेंशन रुक सकती है.

टैक्स और ITR से जुड़े बदलाव

इनकम टैक्स से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं. नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 के तहत, सभी लंबित ITR (Income Tax Return) का सत्यापन करना जरूरी है. यदि रिटर्न सत्यापित नहीं किया गया, तो जुर्माना लग सकता है. इसके अलावा, TDS (Tax Deducted at Source) की दरों और सीमा में भी बदलाव किया गया है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्य से लिखी गई है. इसमें व्यक्त विचार लेखक के निजी हैं और किसी भी सरकारी संस्था या संगठन के आधिकारिक विचारों को एक बार जरूर चेक करें.

MORE NEWS