Rajpal Yadav Viral Video: दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में बुधवार को बॉलीवुड के कई सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया कि राजपाल यादव को प्रेयर मीट से बाहर निकाल दिया गया. वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए और तरह-तरह के सवाल उठने लगे. आखिर सच क्या है, चलिए बताते हैं.
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में मुश्ताक खान की प्रेयर मीट के बाद राजपाल यादव बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. तभी वहां मौजूद एक महिला उन्हें कुछ कहती हुई सुनाई देती है. वीडियो में महिला कह रही है, ‘लगता है कि आपको बाहर भेजना पड़ेगा. मैंने आपको समझाया, लेकिन आप समझ नहीं रहे.’ इस क्लिप के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि महिला ने राजपाल यादव को ही बाहर जाने के लिए कहा है.
क्या है वायरल वीडियो का असली सच?
लेकिन इस वीडियो का सच कुछ और ही है. दरअसल, जब राजपाल यादव प्रेयर मीट से बाहर जा रहे थे, उसी वक्त एक फैन उनके साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा. यह देखकर मुश्ताक खान के परिवार की एक महिला को गुस्सा आ गया और उन्होंने उस फैन को डांट लगाई. महिला की बात उसी फैन के लिए थी, न कि राजपाल यादव के लिए. इसी वजह से लोगों में कन्फ्यूजन हो गया और गलत खबर फैल गई.
प्रेयर मीट में पहुंचे कई बड़े सितारे
बता दें कि दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया था. बुधवार को मुंबई में उनकी प्रार्थना सभा रखी गई थी, जिसमें इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंचे. इस दौरान राजपाल यादव के अलावा राखी सावंत, किरण कुमार, पूनम ढिल्लों और राहुल रॉय जैसे सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
ये भी पढ़ें: Rise And Fall 2: पटक-पटकर मारा, बाल खींचे और फिर… इस शख्स ने पार की थी सारी हदें; प्यार में सब सहती रहीं काजल राघवानी
कैंसर से जंग हार गए थे मुश्ताक खान
मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. वह कैंसर की आखिरी स्टेज पर थे और मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. तमाम कोशिशों के बावजूद वह इस बीमारी से नहीं जीत पाए और उन्होंने वहीं आखिरी सांस ली.
ये भी पढ़ें: 2026 के कॉर्पोरेट वर्कर की कहानी कहता है 55 साल पुराना ये गाना, राजेश खन्ना और किशोर कुमार ने रचा था इतिहास