Tej Pratap Yadav Jail: नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग संगठनों के द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया गया था. जिसके बाद पटना, छपरा सहित कई जिलों में हिंसक झड़प की खबरें सामने आई है. जिसके बाद बिहार पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसके बाद पुलिस ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया.
देर रात करीब 12:15 बजे उन्हें नौबतपुर पुलिस स्टेशन से लाकर छज्जू बाग में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजने का आदेश दिया.
पुलिस ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ की कार्रवाई
शनिवार सुबह तेज प्रताप यादव को गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास एक मूर्ति पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते देखा गया. इसके बाद उन्होंने कोतवाली और गांधी मैदान थाना क्षेत्रों में छात्र समूहों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक उनसे साथ थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. झड़प के अलावा, कई जगहों पर पत्थरबाजी की भी खबरें सामने आई. इस घटना में गांधी मैदान थाने के एसएचओ अखिलेश मिश्रा और TOP इंचार्ज प्रमोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई शुरू की.
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट से जुड़े मामले में पटना पुलिस ने तेज प्रताप यादव को नौबतपुर थाने में ले गई है और वहाँ उनसे पूछताछ हो रही है। तेज प्रताप यादव शाम को पटना के सिटी सेंटर मॉल घूमने गए थे।#BiharPolice #Tejpratapyadav #Patna#Patnanews pic.twitter.com/CbwHqNk9pf
— Ashutosh Prasad (@ashukrpd) July 25, 2026
यह भी पढ़ें – कौन हैं तारा बेगम, जिनके घर पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह; तुरंत दिलवाई सरकारी सहायता
पटना के एसएसपी ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तेज प्रताप यादव को दंगे भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि मामले से जुड़ी आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.’बिहार बंद’ के दौरान तेज प्रताप यादव को तिरंगा थामे छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन करते देखा गया. पुलिस ने उन्हें गांधी मैदान इलाके में हिरासत में लिया. उस समय उन्होंने कहा कि मैं छात्रों के साथ खड़ा हूं और उनके अधिकारों के लिए अपनी जान देने को भी तैयार हूं. हालांकि, हिरासत में लिए जाने के कुछ ही देर बाद वे पुलिस स्टेशन से बाहर निकल गए.
मॉल से हुई गिरफ्तारी
बाद में पुलिस ने उनकी लोकेशन का पता लगाया और जानकारी मिली कि वे पटना के सिटी सेंटर मॉल में हैं. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंंची, उन्हें फिर से हिरासत में लिया और नौबतपुर पुलिस स्टेशन ले गई. जहां उनसे पूछताछ की गई. नौबतपुर में तेज प्रताप यादव की मेडिकल जांच हुई. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजने का आदेश दिया.
यह भी पढ़ें – दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन से किन इलाकों को होगा फायदा, घरों की कीमतों और किराये में कितना इजाफा होगा?