Thailand Beach Romance Case: अक्सर लोग कहीं घूमने जाने के दौरान पब्लिक और प्राइवेट स्पेस के अंतर को भूल जाते हैं और पब्लिक प्लेस में ऐसा कुछ कर जाते हैं. जिससे उनकी मुसीबतें बढ़ जाती है. एक ऐसा ही मामला फुकेत के हसीन नजारों से सामने आया है. जहां फ्रांस से आए एक जोड़े ने सारी हदों को पार कर दिया और रायी बीच (Rayee Beach) की सुनसान रेत देखकर ये कपल कुछ ऐसा करने लगे, जिसे लोग प्राइवेट जगहों पर करना पसंद करते हैं. लेकिन फ्रांस से आए इस जोड़े ने खुलेआम वो कर दिया, जिसके बारे में जानकर आपकी आंखें शर्म से झुक जाएंगी.
ऐसे कृत्य को किसी भी सभ्य समाज में अश्लीलता का नाम दिया गया है. वहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह मंजर देखा तो वो दंग रह गए. आइए पूरा मामला समझते हैं.
क्या है पूरा मामला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थाईलैंड के लोग अपनी संस्कृति को लेकर काफी सजग रहते हैं. जब इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. इसके बाद पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे. लोगों के गुस्से को देखते हुए आखिरकार पुलिस हरकत में आई और काथू जिले के एक होटल से इस फ्रांसीसी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस पूछताछ में कपल ने मानी गलती
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कपल ने बड़े मासूम अंदाज में अपनी गलती मानी. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पब्लिक प्लेस में इस तरह खुलेआम रोमांस करना जुर्म है. उन्होंने कहा कि वो बस छुट्टी के मूड में थे और पूरी दुनिया के बेखबर होकर एक दूसरे में खोए थे. पुलिस ने उन पर 5,000 बात (थाईलैंड मुद्रा) का जुर्माना लगाया. अगर भारतीय रुपये में इसे देखें तो कपल पर करीब 11,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
स्थानीय लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले पर स्थानीय लोगों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विदेशी सैलानी यहां आकर सब कुछ भूल जाते हैं और जानवरों जैसा बर्ताव करने लगते हैं. कोई टुक-टुक के पीछे अश्लीलता फैलाने लगते हैं तो कोई होटल की बालकनी में बिना कपड़ों के खड़े हो जाते हैं. थाईलैंड की खूबसूरती का लुत्फ उठाना अलग बात है, लेकिन वहां की मर्यादा का गला घोंटना स्थानीय लोगों को रास नहीं आ रहा.