Anirudh-Kavya Wedding: एक-दुजे के हुए अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन, पिंक लहंगे में दुल्हन और धोती में दुल्हा…शाही वेडिंग की तस्वीरें देख नहीं हटेंगी नजरें
Anirudh-Kavya Wedding Photos: म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने 11 नवंबर को ग्रीस में एक निजी समारोह में शादी की. समंदर किनारे खूबसूरत नजारों, फूलों की सजावट और रोमांटिक माहौल के बीच दोनों ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की. शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं. इस खास मौके पर दूल्हा-दुल्हन के शानदार आउटफिट्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा.
आइवरी कुर्ते और धोती में दिखे अनिरुद्ध
शादी के दिन अनिरुद्ध रविचंदर ने पारंपरिक साउथ इंडियन लुक चुना. उन्होंने आइवरी रंग का कुर्ता पहना, जिसे मैचिंग वेष्टी यानी धोती के साथ पेयर किया. इसके ऊपर उन्होंने खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाली लंबी जैकेट पहनी. जैकेट पर की गई गोल्डन कढ़ाई उनके लुक को रॉयल बना रही थी. अनिरुद्ध ने अपने आउटफिट को ज्यादा हैवी न रखते हुए बेहद क्लासी और एलिगेंट रखा. उनका ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं काव्या
दुल्हन काव्या मारन ने अपने खास दिन के लिए ब्लश पिंक रंग का खूबसूरत फिशकट लहंगा चुना. इस लहंगे पर बारीक कढ़ाई और चमकदार सीक्विन वर्क किया गया था, जो उनके लुक को खास बना रहा था. काव्या ने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और खूबसूरत चोकर नेकलेस पहना. मैचिंग ईयररिंग्स, हल्का मेकअप और खुले वेवी बालों में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनका पूरा ब्राइडल लुक सादगी और रॉयल अंदाज का शानदार मेल था.
समंदर किनारे सजा खूबसूरत मंडप
कपल की शादी का डेकोरेशन भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. ग्रीस में समंदर किनारे मंडप को सफेद और पीले फूलों से सजाया गया था. पीछे नीला समंदर और चारों तरफ फूलों की सजावट शादी के माहौल को और खूबसूरत बना रही थी. शादी की तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए. एक तस्वीर में उनके ऊपर फूलों की बारिश हो रही है, तो दूसरी में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए दिखाई दे रहे हैं.
इस खास कैप्शन के साथ शेयर की तस्वीरें
अनिरुद्ध और काव्या ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'My once in a lifetime, for a lifetime, 11.11'. इस कैप्शन के जरिए दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर किया. तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और चाहने वालों ने कपल को शादी की ढेरों शुभकामनाएं दीं. सन पिक्चर्स ने भी दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दी.
फूलों की बारिश में रोमांटिक अंदाज ने जीता दिल
अनिरुद्ध और काव्या की शादी की तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. फूलों की बारिश के बीच एक-दूसरे का हाथ थामे कपल के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है. समंदर किनारे बने खूबसूरत मंडप और रोमांटिक माहौल ने उनकी शादी को किसी सपने जैसा बना दिया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.